छोटी वाली इडली बनाकर देखो..बड़ी भूल जाओगे! निकिता की रसोई से मिली आसान रेसिपी, दाल-चावल भिगोने की नहीं जरूरत

Newspoint
Newspoint
इडली एक ऐसा साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट है, जो हल्का होने के साथ-साथ बेहद हेल्दी भी होता है। लेकिन जब भी पारंपरिक तरीके से इडली बनाने की बात आती है, तो सबसे बड़ी झंझट होती है दाल और चावल को घंटों पहले भिगोना, फिर उन्हें पीसना और खमीर उठने का इंतजार करना। कई बार इस लंबे प्रोसेस की वजह से लोग इडली बनाने का प्लान ही कैंसिल कर देते हैं।

अगर आप भी इडली खाने के शौकीन हैं और इसे बिना किसी तामझाम के तुरंत बनाना चाहते हैं, तो 'निकिता की रसोई' की नई और अनोखी रेसिपी आपके लिए ही है। इस तरीके से न तो आपको दाल-चावल भिगोने की जरूरत पड़ेगी और न ही किसी इडली स्टैंड की। सिर्फ घर की साधारण छलनी से आप मिनटों में बेहद टेस्टी, छोटी-छोटी मसालेदार इडली तैयार कर सकते हैं।
Newspoint
Hero Image
पारंपरिक चावल की जगह इस रेसिपी में सूजी का इस्तेमाल होता है, जो इसे इंस्टेंट यानी तुरंत बनने वाला बनाता है। सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें। इसमें एक कटोरी सूजी डालें और ठीक उतनी ही मात्रा ताजा या हल्का खट्टा दही मिला दें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और थोड़ा सा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा और स्मूथ बैटर तैयार कर लें। ध्यान रहे कि घोल न तो बहुत ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा कड़ा।
Newspoint
मिक्स करने के बाद इस बैटर को ढककर सिर्फ 5 मिनट के लिए एक तरफ छोड़ दें। सूजी पानी को सोखती है, इसलिए 5 मिनट के रेस्ट से सूजी अच्छी तरह से फूल जाएगी और बैटर एकदम परफेक्ट टेक्सचर में आ जाएगा। 5 मिनट बाद बैटर को चेक करें, अगर यह बहुत ज्यादा गाढ़ा लगे तो एक-दो चम्मच पानी और मिला सकते हैं।
Newspoint
जब सूजी अच्छे से फूल जाए, तब इस बैटर में एक चम्मच कुकिंग ऑयल डालें। तेल मिलाने से इडली अंदर से बेहद सॉफ्ट और मॉइस्ट बनती है, जिससे गले में सूखती नहीं है। इसके तुरंत बाद इसमें एक छोटा चम्मच ईनो डालें और ऊपर से एक चम्मच पानी डालकर हल्के हाथों से एक ही डायरेक्शन में मिक्स करें। ईनो डालते ही बैटर एकदम फूल जाएगा और बबल्स आने लगेंगे, जो इडली को स्पंजी बनाएंगे।
Newspoint
अब गैस पर एक बड़े बर्तन या कढ़ाई में दो ग्लास पानी गर्म होने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे, तो उसके ऊपर हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाली छेद वाली छलनी रख दें। इस छलनी को थोड़े से तेल से ग्रीस कर लें। अब एक छोटी चम्मच की मदद से बैटर लें और पूरी छलनी में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छोटा-छोटा बैटर टपकाते जाएं। अब इसे एक बड़े ढक्कन से ढक दें और तेज आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए स्टीम दें।
Newspoint
सिर्फ 5-7 मिनट में ही ये छोटी इडलियां भाप में अच्छे से पककर फूल जाएंगी। ढक्कन हटाकर एक बार चेक कर लें और गैस बंद कर दें। जब यह छलनी थोड़ी ठंडी हो जाए, तो चाकू या चम्मच के पीछे के हिस्से से इन छोटी-छोटी इडलियों को निकाल लें। ये दिखने में इतनी क्यूट और स्पंजी लगती हैं कि बच्चे इन्हें देखकर तुरंत खाने के लिए दौड़ पड़ेंगे।
Newspoint
अब एक पैन या कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें राई, जीरा, ढेर सारे कढ़ी पत्ते और लंबी कटी हुई हरी मिर्च डालकर चटकाएं। इसके बाद आंच धीमी करें और हल्दी पाउडर व लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। अब इसमें तैयार की हुई छोटी इडलियों को डाल दें और हल्के हाथों से टॉस करते हुए 2 मिनट तक भूनें ताकि सारा मसाला इडली पर अच्छे से कोट हो जाए। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।