पद्म भूषण मिलते ही PM मोदी से मिले ममूटी, नजर इकलौती बहू पर अटकी, सासू मां संग देसी रूप में दिखी अमल की खूबसूरती

Newspoint
Newspoint
पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जहां उनका पूरा परिवार मौजूद रहा, लेकिन नजरें घर की इकलौती बहुरानी पर टिकी रहीं। पीएम मोदी और ममूटी के बेटे, एक्टर दुलकर सलमान ने इस मुलाकत की तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रही है। जहां फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए ममूटी को मिले इस सम्मान की खुशी परिवार के चेहरे पर साफ झलकी।
Hero Image

ऐसे में इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए वे सेरेमनी खत्म होने के बाद पीएम मोदी से मिले। जहां घर की बहू और दुलकर की पत्नी अमल सूफिया का देसी रूप सुंदर लगा, तो ननद और सासू मां भी अपने- अपने स्टाइल से देसी पहनावे की खूबसूरती को दर्शा गईं। हालांकि, अमल सादगी में भी हीरोइन जैसी अदाएं दिखाकर लाइमलाइट लूट ले गईं। तभी तो उनके लोगों के बीच खूब चर्चे हो रहे हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @narendramodi/ dqsalmaan)
Newspoint
74 साल के एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर ममूटी को सिनेमा जगत में उनके लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। जिसके लिए वह क्रीम कलर के बंदगला के साथ ब्लैक पैंट्स पहन फॉर्मल लुक में राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उनके बेटे दुलकर सलमान भी ब्लैक बंदगला और ग्रे- ब्राउनिश टोन ट्राउजर में पापा के साथ ट्विनिंग कर गए। वहीं, पीएम का हमेशा की तरह सफेद कुर्ता- चूड़ीदार में देसी रूप देखने को मिला। जिसे उन्होंने ब्लैक हाफ जैकेट के साथ पेयर किया और ममूटी के परिवार से मुलाकात की।
Newspoint
अमल यहां बेज- न्यूड टोन का एम्बेलिश्ड सूट पहने हुए हैं, जो उन्हें बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट लुक दे रहा है। कुर्ते पर टोन-ऑन-टॉन सेक्विन, बीड्स और थ्रेड वर्क की बारीक कढ़ाई की गई है, जो आउटफिट को रिच फिनिश देती है। वी-नेक को सुनहरे सेक्विन से हाइलाइट करके कुर्ते पर फ्लोरल बेल जैसा खूबसूरत डिजाइन बनाया। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग स्ट्रेट पैंट्स और ऑर्गेंजा का दुपट्टा कैरी किया। जिसे कर्व कट बॉर्डर देकर उसे सितारों से सजाया। जिसमें उनका लुक क्लासी, एलिगेंट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो दिखा गया।
Newspoint
टोन-ऑन-टोन कढ़ाई का मतलब इसके नाम से भी पता चलता है। जिस पर सेम टोन के कलर्स का यूज होता है, यानी यह ऐसी कढ़ाई की तकनीक है जिसमें कपड़े और धागे का रंग एक जैसा होता है या बहुत मिलते-जुलते शेड्स को चुना जाता है। इससे डिजाइन में रंगों का कंट्रास्ट नहीं बनता और यह सेम कलर पैलेट को ही निखारती है। इसमें पैटर्न रंग के बजाए टेक्सचर और उभरे हुए दिखाई देते हैं।
Newspoint
अमल ने इस आउटफिट को बेहद ग्रेसफुल तरीके से स्टाइल किया है। जूलरी को मिनिमल रखा गया है, जिसमें डेलिकेट नेकपीस, रिंग्स और वॉच शामिल हैं, तो गोल्डन स्ट्रैपी हील्स पूरे लुक में एक मॉडर्न और फेमिनिन टच जोड़ रही है, जबकि मोनोक्रोम कलर पैलेट इसे और क्लासी बनाता है। वहीं, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, न्यूड लिप्स और ओपन हेयर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगे। जिसे बड़े- ही ग्रेस के साथ कैरी करके वह सूट में सुंदर लुक दिखा गईं।
Newspoint
अब ममूटी की पत्नी सुलफत कुट्टी के साड़ी लुक की बात करते हैं, जो ग्रे कलर की लाइट और डार्क शेड स्ट्राइप्स वाली क्लासिक हैंडलूम साड़ी पहने हुए हैं। जिसका सिंपल डिजाइन भी शानदार लगा, तो इसे ट्रेडिशनल अंदाज में ड्रेप करके उन्होंने ओपन पल्लू को दूसरे कंधे पर ले लिया है। जिसके साथ उनके कॉलर डिटेल ब्लाउज की थोड़ी-सी झलक ही दिखी। मिनिमल स्टाइलिंग और नेचुरल टोन मेकअप के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट करके दिखाया कि कम एफर्ट्स में भी क्लासी अंदाज पाया जा सकता है।
Newspoint