इंडियन सोसाइटी में चाहे पति-पत्नी का रिश्ता हो या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का, अक्सर यह धारणा बन जाती है कि रिश्ते को निभाने की जिम्मेदारी ज्यादा महिलाओं पर होती है और उन्हें ही ज्यादा एडजस्ट करना पड़ता है। लेकिन रिलेशनशिप कोच पारुल इस सोच से बिल्कुल अलग नजरिया रखती हैं। उनका कहना है कि रिश्ते को सिर्फ एडजस्टमेंट के दम पर नहीं चलाया जाना चाहिए, बल्कि सही माइंडसेट से इसे बेहतर बनाया जा सकता है।
पारुल के अनुसार, अगर महिलाएं अपने सोचने के तरीके में थोड़ा चेंजेस करें, तो वे बिना जरूरत से ज्यादा समझौता किए भी अपने रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं। उन्होंने ऐसे पांच आसान फॉर्मूले बताए हैं, जो रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और बार-बार एडजस्ट करने की जरूरत को भी कम कर देते हैं। चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं।
पारुल कहती हैं कि शादी या कोई भी रिश्ता शुरू में एक छोटे से फूल की तरह होता है। जैसे फूल को बड़ा और सुंदर बनने में समय लगता है, वैसे ही रिश्ते को भी मजबूत होने में वक्त लगता है। इसलिए इस समय धैर्य रखना बहुत जरूरी है। अगर आप छोटी-छोटी बातों पर जल्दी गुस्सा हो जाते हैं या तुरंत रिएक्ट करते हैं, तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए शांत रहना और समय देना ही रिश्ते को बेहतर बनाता है। ( सांकेतिक तस्वीर: Pexels )
अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच में हर छोटी-मोटी बात को लेकर खटपट होती है, तो इससे परेशान होने की बजाय यह स्वीकार करना जरूरी है कि हर इंसान में कुछ अच्छाइयां और कुछ बुराइयां होती हैं और आपके पार्टनर की कुछ आदतें उसकी कमजोरियों की कैटेगरी में आती हैं। जब आप इस चीज को स्वीकार कर लेंगे, तो शायद आपके लिए रिश्ते निभाना आसान हो जाएगा क्योंकि ऐसे में आप उन चीजों को सिर्फ नेगेटिव पॉइंट से देखने की बजाय पॉजिटिव पॉइंट में देखेंगे और लड़ाई-झगड़े भी कम होंगे। ( सांकेतिक तस्वीर: Pexels )
किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी चीज भरोसा होता है। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर ट्रस्ट इश्यूज बढ़ने लगें, तो उन्हें दूसरों से शेयर करने के बजाय सीधे अपने पार्टनर से बात करना ज्यादा सही होता है। जब आप किसी भी थर्ड पार्टी को बीच में लाते हैं, तो कई बार बनती बात बिगड़ जाती है, इसलिए बेहतर यही है कि अपनी परेशानियां और सवाल सिर्फ अपने पार्टनर के साथ ही खुलकर शेयर किए जाएं, क्योंकि रिश्ता आप दोनों का है और उसे संभालना भी आप दोनों की जिम्मेदारी है। ( सांकेतिक तस्वीर: Pexels )