हर किसी का सपना होता है कि उसका घर एकदम सुंदर, ऑर्गनाइज्ड और एस्थेटिक दिखे। जब मेहमान घर आएं, तो बस देखते रह जाएं और आपसे इंटीरियर डिजाइनिंग के टिप्स मांगें। लेकिन कई बार घर को सजाने के चक्कर में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे घर सुंदर दिखने के बजाय बिखरा-बिखरा और छोटा लगने लगता है।
इंटीरियर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 'लग्जरी' का मतलब बहुत सारा महंगा सामान भरना नहीं, बल्कि सादगी और स्पेस को 'सांस लेने' की जगह देना है। अगर आप भी अपने घर को एक क्लासी लुक देना चाहते हैं, तो इन 6 कॉमन स्टाइलिंग मिस्टेक्स को आज ही सुधारें। ताकि आपका घर आलीशान और एस्थेटिक दिखे।
सबसे कॉमन मिस्टेक है कि लोग एक ही छोटे से कमरे में बड़ा सोफा, भारी कॉफी टेबल और ढेर सारी कुर्सियां सेट करने की कोशिश करते हैं। इससे पूरा स्पेस बहुत कंजस्टेड और भारी लगने लगता है। तो हमेशा कमरे के साइज के हिसाब से फर्नीचर चुनें। फर्नीचर के बीच थोड़ा गैप जरूर छोड़ें ताकि घर में मूवमेंट आसान हो और कमरा खुला-खुला महसूस हो।
कलर्स और अलग-अलग प्रिंट्स से आपके घर को एक पर्सनल एक्सप्रेशन तो मिलता है, लेकिन हद से ज्यादा मिक्स-मैच करने से आंखों में तनाव महसूस होने लगता है। इसलिए घर में शांति और सोफिस्टिकेटेड वाइब बनाए रखने के लिए एक कोहेसिव कलर पैलेट चुनें। बेस के लिए न्यूट्रल शेड्स रखें और अगर वॉलपेपर या कुशन पर पैटर्न हैं, तो बाकी दीवारों और सतहों को एकदम सिंपल और सॉलिड रखें।