'गदर' की 'सकीना' 25 साल बाद हो गईं मॉडर्न, ₹320200 का लहंगा पहन सनी देओल को लगाया गले, छाया अमीषा का देसी ग्लैमर

Newspoint
Newspoint
​सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर' की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में फिल्म की सिल्वर जुबली पर ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ, जिसमें डायरेक्टर सहित सारे सितारे पहुंचे, लेकिन नजरें 'तारा सिंह' और 'सकीना' पर टिक गईं। जिनकी केमिस्ट्री 25 साल बाद भी पहले जैसी लगी, तो 'सकीना' यानी अमीषा का लहंगे में देसी लुक देखकर सब फिदा हो गए।

अब यूं तो अमीषा ज्यादातर मौकों पर वेस्टर्न ड्रेसेस में ही अपना स्टाइलिश रूप दिखाती हैं, लेकिन इस इवेंट के लिए उन्होंने लहंगा पहना। जिसमें ग्लैमर के साथ क्लास और अदाओं का परफेक्ट मिक्स देखने को मिला, तो सनी पाजी हमेशा की तरह कूल अंदाज में दिखे। जिन्हें एक बार फिर साथ में देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए। (फोटो साभार: योगेन शाह)
Newspoint
Hero Image
सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के लिए अमीषा ही नहीं पूरी टीम टिप-टॉप अंदाज में आई। सभी पैपराजी के सामने पोज देते हुए एक्साइटेड दिखे। एक्ट्रेस ने एम्ब्रॉयडेड लहंगा पहन अपनी देसी ब्यूटी दिखा गईं। bहीं, ब्लू एंड वाइट चेकर्ड शर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहनकर आए सनी का अंदाज भी बढ़िया लगा। जिसे उन्होंने ब्लैक शूज, वॉच और ब्लू कैप लगाकर स्टाइल किया। साथ नजर आ रहे फिल्म से जुड़े सभी लोग भी सादा- सिंपल अंदाज में भी स्टाइलिश लगे।
Newspoint
वहीं, अमीषा के लुक की डिटेल में बात करें, तो उनके लहंगे को कट- दाना और सेक्विन एम्बेलिशमेंट से सजाया गया है। जिसकी शाइन लुक में ब्लिंग इफेक्ट जोड़ रही है, तो इसकी डिटेल्स कुछ ऐसी हैं- ब्रांड- रॉकी स्टार वर्ल्ड कलर- बेज फैब्रिक- ऑर्गेंजा कीमत- ₹320,200 (ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार)
Newspoint
जहां ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लहंगे के साथ फुल स्लीव्स चोली दी गई है, तो अमीषा कस्टम ब्लाउज पहने हुए हैं। जिसकी स्लीव्स को हाफ रखकर रफल डिटेल दी और उसे एम्ब्रॉयडरी करके हैवी लुक दिया। वहीं, प्लंजिंग नेकलाइन देकर ब्लाउज के बॉर्डर को मोतियों वाली लेस से सजाया और सेक्विन से डिटेलिंग की। जिसकी प्लंजिंग नेक के ऊपर वाला एरिया शीयर फैब्रिक से बना है, जिस पर बूटी वाला डिजाइन शानदार लगा।
Newspoint
लहंगे की बात करें, तो इसका बॉर्डर लुक की हाइलाइट बन गया। जिसे रफल डिटेल देकर फ्लोई टच दिया, जो मूवमेंट के दौरान लुक में खूबसूरत ग्रेस लेकर आ रहा है। इस पर फ्लोरल मोटिफ्स की तरह सेक्विन से डिटेलिंग की गई, तो ऊपर के पूरे हिस्से को बूटियों से हैवी टच दिया। जिसे रफल के पास दिया कटआउट एम्बेलिश्ड बॉर्डर स्टनिंग लगा, जैसा ही सेम पैटर्न नेट के दुपट्टे पर भी फॉलो हुआ। जिसे वह सादे तरीके से गले में डाले हुए हैं। वहीं, वेस्ट पर ब्रांड के सिग्नेचर लोगो R वाली बेल्ट दी गई है।
Newspoint
अमीषा के लहंगा लुक में इतना सारा ब्लिंग और ड्रामा पहले से ही ऐड हो रहा है कि उन्होंने जूलरी के साथ कुछ भी ओवर करने का ट्राई नहीं किया। हसीना ने छोटे गोल्ड शेड इयररिंग्स वेअर किए, तो हाथ में रिंग और गोल्डन वॉच नजर आ रही है। जिसे ग्लॉसी पिंक लिप्स, ब्लश्ड चीक्स और डिफाइंड आइज के साथ उन्होंने स्टाइल किया और बालों को ओपन रखकर लुक पूरा कर लिया। जिसमें उनका देसी ग्लैमर कमाल का लगा।
Newspoint
डार्क की बजाए लाइट शेड के लहंगे को चुनें, जो डे- नाइट हर मौके पर फिट बैठेगा। सेक्विन लुक में पहले ही इतना ड्रामा ले आते हैं, इसलिए जूलरी को मिनिमल रखें। मेकअप भी सॉफ्ट टोन में करें, ताकि नेचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट हो कुछ ओवर न लगे। लहंगे को सिंपल कलीदार न रखकर नीचे रफल डिटेल ऐड कराएं, जो थोड़ा डिफरेंट टच देंगी। लुक को शादी के लिए हैवी बनाना है, तो नेकलेस और इयररिंग्स के साथ चूड़ियां डाल सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप भी लहंगे में क्लासी और ग्लैमरस लुक पा सकती हैं, जिसके लिए लहंगे और एक्सेसरीज में बैलेंस बनाना होगा।