आमतौर पर डिलीवरी के बाद नई मां का ज्यादातर समय बच्चे की देखभाल में ही बीतता है। दिन-रात बच्चे को दूध पिलाना, बार-बार उठना और उसकी हर जरूरत का ध्यान रखने की वजह से कई महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती। इसके कारण वे थकान, चिड़चिड़ापन और उदासी महसूस करने लगती हैं। वहीं, इसी संबंध में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. अरुणा कालरा बताती हैं कि बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती कुछ हफ्ते नई मां के लिए बेहद थकाने वाले होते हैं। इस दौरान कई महिलाएं नींद पूरी न होना, उदासी, बिना किसी वजह के रोने का मन करना और बेचैनी जैसी शिकायतें करती हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन्हें समय रहते पहचानकर तुरंत ठीक करना जरूरी है।