अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपने परिवार के साथ दिवाली का पावन त्योहार बेहद पारंपरिक और सादगी भरे अंदाज में मनाया। हाल ही में सामने आए एक खास वीडियो में उनके आलीशान घर के अंदर की झलक देखने को मिली, जिसमें खूबसूरत इंटीरियर और फूलों की मनमोहक सजावट ने हर किसी का दिल जीत लिया।
इस पूरे जश्न के दौरान घर का मंदिर सबसे बड़ा अट्रेक्टिव लगा। सफेद संगमरमर से बना बड़ा मंदिर पीछे जलती बैकलाइटिंग और ताजे फूलों के साथ बेहद शांत और पावन अहसास देता है। दिवाली के अवसर पर घर के गलियारों को मोगरे और गुलाब की लड़ीदार मालाओं से सजाया गया था। गौतम अडानी का परिवार के साथ पूजा-अर्चना करना और घर का भक्तिमय माहौल सादगी और रॉयल लुक का परफेक्ट उदाहरण पेश करता है।
गौतम अडानी के घर का अंदरूनी हिस्सा बहुत ही बड़ा और सुंदर दिखता है। गलियारे की हल्के रंग की दीवारें और छत की लाइटें घर को एक बहुत ही प्यारा और रॉयल लुक देती हैं। दिवाली के मौके पर दीवारों को सफेद और गुलाबी मोगरे व गुलाब के ताजे फूलों की लंबी मालाओं से बहुत ही सलीके से सजाया गया है। लकड़ी का खूबसूरत काम और फूलों की यह सजावट मिलकर इस कोने को एकदम शांत, पावन और खास बनाती है।
फर्श पर बनी डिजाइन बहुत ही शांत और क्लासी लुक दे रही हैं। हल्के रंग के संगमरमर के फर्श पर छोटी-छोटी पत्तियों की आकृतियों वाला इनले वर्क बेहद क्रिएटिव लगता है। पास ही जमीन पर सजावटी बर्तन, ताजे फूल और दीये रखे गए हैं, जो पूजा के माहौल को पावन बनाते हैं। फर्श की यह सादी और खास डिजाइन पूरे रास्ते को बहुत ही प्यारा और अलग लुक देती है।
घर के मंदिर का एरिया बेहद आलीशान, शांत और पावन दिखता है। सफेद संगमरमर से बना विशाल मंदिर और उसकी पीछे जलती बैकलाइटिंग इसे एक दिव्य रूप देती है। मंदिर को पीले व गुलाबी फूलों की पंखुड़ियों, ताजे फूलों के गुलदस्तों और चांदी के पूजा बर्तनों से बहुत ही सलीके से सजाया गया है। साफ-सुथरा संगमरमर का फर्श और बैठने के लिए रखा आसन इस कोने को भक्तिमय बनाता है।
पूजा घर का यह कोना आध्यात्मिक शांति और सादगी का बहुत सुंदर अहसास देता है। बैकग्राउंड में सफेद रंग का काउंटर, भगवान गणेश की प्रतिमा और धार्मिक तस्वीरें बहुत ही सलीके से रखी गई हैं। पास ही रखे ताजे रजनीगंधा के फूल और जलती हुई आरती की थाली वातावरण को पावन और सुगंधित बनाती है। न्यूट्रल टोन्स की दीवारें और दीयों की रोशनी मिलकर इस जगह को बेहद भक्तिमय और शांत लुक देती हैं।
कमरे का बैकग्राउंड बहुत ही सादा, शांत और एलिगेंट दिखता है। बेज रंग की सादी दीवारें और ऊपर लगी फेयरी लाइट्स की हल्की सी चमक पूरे माहौल को वार्म और खूबसूरत लुक देती है। दीवार के पास बैठने की आरामदायक व्यवस्था की गई है, जहां परिवार के लोग बहुत ही सादगी से एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। यह बैकग्राउंड बिना किसी ज्यादा सजावट के भी घर को एक बहुत ही प्यारा और रॉयल अहसास देता है। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।