राजीव खंडेलवाल का आलीशान घर अंदर से देखा है क्या? कांच की विंटेज टेबल से लेकर खूबसूरत बालकनी तक, देखें तस्वीरें

Newspoint
Newspoint
होम डेकोर के शौकीनों के लिए सेलिब्रिटी हाउसेज हमेशा से ही इंस्पिरेशन का एक बड़ा जरिया रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजीव खंडेलवाल का मुंबई स्थित 3 मंजिला आशियाना इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है। अक्सर लोग सेलिब्रिटी होम्स में सिर्फ चकाचौंध और मॉडर्न आर्किटेक्चर की उम्मीद करते हैं, लेकिन राजीव का घर विंटेज क्लासिक और मॉर्डन स्टाइल का एक बेहद खूबसूरत कॉम्बिनेशन है।
Hero Image


एंट्री गेट पर बने डाइनिंग-सिटआउट एरिया से लेकर, डार्क वुडन फ्लोरिंग, कांच की विंटेज टेबल, आलीशान ग्रैंड पियानो और हरियाली से घिरे उनके शांत बालकनी-गार्डन एरिया तक, घर का हर एक कोना शांति और सुकून का एहसास कराता है। तो चलिए जानते हैं राजीव खंडेलवाल के इस खूबसूरत विंटेज आशियाने के कुछ ऐसे अनोखे डेकोर सीक्रेट्स, जिनसे आपको भी घर सजाने में मदद मिलेगी।
Newspoint
राजीव खंडेलवाल का घर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच शांति और सुकून देने वाला एक बेहद सुंदर ठिकाना है। आमतौर पर ज्यादातर घरों में घुसते ही लिविंग रूम आता है, लेकिन राजीव के घर की बनावट सबसे अलग है। अंदर कदम रखते ही सबसे पहले डाइनिंग टेबल और बैठने की एक खास जगह आती है। लकड़ी से बनी डाइनिंग टेबल पूरे हिस्से को एक विंटेज यानी पुराना और रॉयल लुक देती है। उनके घर की रसोई बेहद स्टाइलिश और अलग है। पूरे किचन में लकड़ी का बहुत ही सुंदर काम किया गया है। इसके अलावा, किचन के बिल्कुल बीच में एक मॉडर्न 'आईलैंड सिंक एरिया'बनाया गया है, जो इस जगह को एक नया और फैशनेबल लुक देता है।(फोटो साभार: youtube @CurlyTales)
Newspoint
सीढ़ियों से नीचे उतरते ही घर का ग्राउंड फ्लोर आता है, जहां एक बेहद खूबसूरत लिविंग रूम और लाउंज एरिया बनाया गया है। विंटेज सजावट और प्यारे रंगों से सजे इस लाउंज का मेन अट्रैक्शन यहां का बार एरिया है। साथ ही, लिविंग रूम में रखा एक चमचमाता हुआ ब्लैक पियानो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। कम सजावट और वॉर्म लाइटिंग के बीच रखा यह पियानो पूरे माहौल को बेहद सुकून देने वाला बनाता है।
Newspoint
राजीव खंडेलवाल के घर की दूसरी मंजिल पर उनका पर्सनल स्पेस यानी बेडरूम और लाइब्रेरी बनी है। किताबों से सजी इस खूबसूरत लाइब्रेरी में एक बेहद अनोखी और खास सेंटर टेबल रखी हुई है। कांच के टॉप वाली इस टेबल के अंदर पुराने अखबारों और मैगजीन्स के रंग-बिरंगे रोल बनाकर सजाए गए हैं, जो इसे बेहद अनोखा और क्रिएटिव विंटेज लुक देते हैं।
Newspoint
राजीव खंडेलवाल के घर की दूसरी के फर्श की बात करें तो गहरे रंग की शानदार वुडन फ्लोरिंग की गई है, जो घर को एक गर्मजोशी भरा और विंटेज लुक देती है। इस डार्क वुडन फ्लोर पर सफेद रंग से बेहद खूबसूरत और क्लासिक डिजाइन बनाया गया है, जो पारंपरिक कला की याद दिलाता है। यह फ्लोरिंग उनकी विंटेज टेबल के साथ मिलकर इस पूरे कोने को बेहद क्लासी, साफ-सुथरा और देखने में आलीशान बनाती है।​

Newspoint
घर का बाहरी हिस्सा यानी बालकनी और गार्डन एरिया प्रकृति के बेहद करीब है। यहां चारों तरफ पेड़-पौधे और हरी-भरी लताएं लगी हैं, जो घर को फ्रेश और प्राकृतिक माहौल देती हैं। इस हिस्से में फर्श पर बिछी लाल मिट्टी जैसी टाइल्स और बैठने के लिए रखा बेंच इसे एक सुंदर बगीचे का लुक देते हैं। खुली हवा और सुकून देने वाले इस शांत कोने का इस्तेमाल राजीव वर्कआउट, योगा या शीर्षासन जैसी फिटनेस एक्टिविटीज के लिए भी करते हैं। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।