अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव राजनीति से पर अपने पहनावे को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका साड़ी में सादगी से भरपूर लुक देखने को मिलता है, जो वर्षों से एक जैसा होने के बाद भी हर बार फ्रेश और क्लासी फील दे जाता है। ऐसे में उनके साड़ी लुक्स फैंस की नजरों में बने रहते हैं, जैसे अब बड़े मंगल पर भंडारे के दौरान ही देख लीजिए, वह सादी- सी साड़ी पहने हुए हैं, तो साथ में उनकी छोटी बेटी के अंदाज पर भी नजरें टिक गईं।
डिंपल अपनी बेटी टीना यादव के साथ मिलकर लोगों को भंडारा करा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने सादे सिंपल लुक्स को चुना। जहां उनकी सिंपलिसिटी ही लुक की यूएसपी बन गई और रटा- रटाया अंदाज होने के बाद भी सांसद का पहनावा बढ़िया लगा। जिसे गर्मियों में महिलाएं भी पहनकर क्लासी लुक पा सकती हैं। वो कैसे, चलिए जानते हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @socialist_dimpleyadav)
सांसद डिंपल इस मौके पर ग्रीन कलर की साड़ी पहने दिखीं, जो सादगी के साथ एलिगेंस का परफेक्ट मिक्स दिखा रही है। कॉटन की साड़ी पर किसी भी तरह की कढ़ाई या भड़कीला काम नहीं दिखता। बॉर्डर पर महीन गोल्डन और रेड टोन की डिटेलिंग साड़ी को एलिगेंट टच देती है, तो पल्लू पर येलो, ऑरेंज और रेड कलर से बना पैटर्न इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है। जिसे ओपन पल्लू के साथ ड्रेप करके उन्होंने कभी सिर पर पल्लू लिया, तो कभी कंधे पर शाही अंदाज में कैरी कर लिया।
डिंपल ने साड़ी लुक को मिनिमल एलिमेंट्स के साथ स्टाइल किया है। उन्होंने साड़ी के साथ रेडिश- ऑरेंज टोन वाला ब्लाउज पहना, जो खूबसूरत कंट्रास्ट क्रिएट कर रहा है। माथे पर छोटी लाल बिंदी, हाथ में चूड़ियां और कलाई पर काला धागा बांध उन्होंने नेचुरल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। जहां बालों को बीच की मांग के साथ सिंपल बन में स्टाइल करने वाला अंदाज उनके सिग्नेचर स्टाइल को कॉम्प्लिमेंट कर गया, जैसे हमेशा ही नजर आता है।
सिग्नेचर स्टाइल- वह सॉफ्ट पेस्टल या सॉलिड कलर की साड़ियां चुनती हैं, जो उनकी पहचान बन चुका है। कलर्स के साथ प्ले- भले ही साड़ी का पैटर्न सादा हो, लेकिन ब्लाउज और बॉर्डर डिटेल हर बार लुक को नया एहसास देती है। ओवर एक्सेसराइजिंग से दूरी- हैवी जूलरी की बजाए मिनिमल जूलरी पेयर करती हैं, जो लुक को फ्रेश बनाए रखती हैं। नेचुरल ग्रेस- उनका कॉन्फिडेंस के साथ लुक को कैरी करने का अंदाज सिंपल साड़ी को भी क्लासी बना देता है। ट्रेंड नहीं टाइमलेस एस्थेटिक- फैशन ट्रेंड्स को पीछे थोड़ देसी लुक्स अपनाती हैं, जो हमेशा क्लासी लगते हैं।