मैटरनिटी फोटोशूट के लिए 28-34 सप्ताह का समय है बेहतर, जगह और कपड़े चुनते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

Newspoint
मुझसे अक्सर प्रेग्नेंट कपल्स पूछते हैं कि मैटरनिटी फोटोशूट कब कराना चाहिए और उस समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। मैं बताना चाहता हूं क‍ि शूट का सही समय प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही की शुरुआत माना जाता है। इसके बाद कई महिलाओं को शारीरिक परेशानी, थकान और असहजता बढ़ने लगती है, इसलिए देर के हफ्तों में शूट कराना उतना सुरक्षित नहीं माना जाता।
साथ ही, इसकी प्लानिंग करते समय जगह, कपड़े और पोज का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए, ताकि मां और बेबी पूरी तरह सुरक्ष‍ित रहें।
Hero Image

28 से 34 सप्‍ताह के बीच शूट कराना क्‍यों है बेहतर मैटरनिटी फोटोशूट कराने का सबसे सही समय 28 से 34 सप्ताह के बीच माना जाता है। इस अवधि में प्रेग्‍नेंट महिलाएं आमतौर पर बाद के हफ्तों की तुलना में अधिक सहज और एनर्जेटिक महसूस करती हैं, जिससे फोटोशूट कराना आसान हो जाता है। वहीं 34 से 36 सप्ताह के बाद थकान, प्रेग्‍नेंसी में सूजन और बेचैनी बढ़ने लगती है, जिससे लंबे शूट थकाऊ और मुश्किल लगने लगते हैं। इसलिए इस समय को मैटरनिटी फोटोशूट के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।

जगह चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
1. सुरक्षा और आराम को दें प्राथमिकता

मैटरनिटी फोटोशूट के लिए लोकेशन चुनते समय कपल्स को सबसे पहले सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके लिए इनडोर स्टूडियो, घर, बगीचा, पार्क या शांत समुद्र तट जैसी जगहें सबसे उपयुक्त होती हैं, जहां जमीन समतल हो और पहुंच आसान हो। ऐसे स्थान न सिर्फ आरामदायक होते हैं, बल्कि प्राइवेसी और थकान भी नहीं होती है। खासकर घर पर फोटोशूट आजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, क्योंकि इसमें मां अपने परिचित और सुरक्षित माहौल में अधिक सहज महसूस करती हैं।
2. जोखिम वाली जगहों से दूरी बनाएं
कुछ जगहों पर फोटोशूट कराना पूरी तरह से बचना चाहिए, जैसे पथरीले इलाके, फिसलन वाली सतहें, भीड़भाड़ वाले स्थान, ऊंचाई वाले क्षेत्र या जहां ज्यादा चलना-चढ़ना पड़ता हो। ये परिस्थितियां गिरने या अत्यधिक थकान का खतरा बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा, अत्यधिक गर्मी, प्रदूषण और खराब स्वच्छता वाली जगहों से भी बचना जरूरी है, ताकि मां और बच्चे दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Newspoint

मैटरनिटी फोटोशूट के लिए ड्रेस कैसे चुनें?
आरामदायक कपड़े पहनें:
मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरती बढ़ाने में कपड़ों की अहम भूमिका होती है, लेकिन सिर्फ अच्छे लुक के साथ-साथ मह‍िलाओं को इस दौरान आराम और कंफर्ट पर भी ध्‍यान देना उतना ही जरूरी है। इसलिए हमेशा ऐसे कपड़े चुनें जो ढीले-ढाले हों, हल्के फैब्रिक के हों और जिन्हें पहनकर कोई असहजता महसूस न हो। टाइट, भारी या खुजली पैदा करने वाले कपड़ों से बचना चाहिए क्योंकि ये शूट के दौरान परेशानी बढ़ा सकते हैं।


हाई हील्‍स भी न पहनें:
मह‍ि‍लाओं को हाई हील्स पहनने से भी पूरी तरह बचना चाह‍िए, क्योंकि इससे संतुलन बिगड़ने या गिरने का खतरा रहता है। इस समय आरामदायक कपड़े और सुरक्षित फुटवियर ही सबसे सही विकल्प होते हैं।

पोज देते समय किन बातों का ध्यान रखें
1. सुरक्षित पोज‍िशन ही चुनें

मैटरनिटी फोटोशूट में पोज एक बहुत ही अहम हिस्सा होता है, लेक‍िन इसमें भी हमेशा प्रेग्‍नेंट महिलाओं को सुरक्षा और आराम को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। सरल और नेचुरल पोज सबसे सुरक्षित माने जाते हैं। इनमें सहारे के साथ खड़े होना, आरामदायक कुर्सी या फर्श पर कुशन पर बैठना, पेट को साइड प्रोफाइल में दिखाना और पेट पर हल्के हाथों का स्पर्श जैसी पोज‍िशन शाम‍ि‍ल हैं।
2: इन पोज को अवॉयड करें
कुछ पोज से बचना जरूरी है, जैसे- ज्यादा झुकने वाले पोज, लंबे समय तक पीठ के बल लेटना (खासकर प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में), एक पैर पर बैलेंस बनाना या ऐसे पोज जिनसे पेट पर दबाव पड़े। इसके अलावा अचानक मूवमेंट या थकाने वाले पोज से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे असहजता या खिंचाव हो सकता है। इस दौरान शरीर की सुविधा और आराम को हमेशा प्राथमिकता देना जरूरी होता है।
हाईड्रेशन का भी रखें ध्‍यान
मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान हाइड्रेशन, आराम और सही पोषण का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लेना चाहिए, पर्याप्त पानी पीते रहना चाहिए और हल्के हेल्‍दी स्नैक्स साथ रखने चाहिए ताकि एनर्जी बनी रहे। जरूरत पड़ने पर रुककर आराम करना भी जरूरी है, ताकि थकान न हो।
मह‍िलाएं न भूलें यह बात

महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि बेशक मैटरनिटी फोटोशूट मदरहुड को सेलिब्रेट करने का एक सुंदर तरीका है, लेकिन इसे सावधानी के साथ करना जरूरी है। इसील‍िए सही समय चुनना, सुरक्षित जगह पर शूट कराना, आरामदायक कपड़े पहनना और आसान पोज देना बहुत जरूरी है ताकि मां और बच्चे पूरी तरह सुरक्ष‍ित रहें। साथ ही, इस खास पल को खुशी के साथ यादगार बनाना चाहिए।