कपूर खानदान के नए नवेले दमाद की खिल्ली उड़ा रहे लोग, वजह बनी अंशुला की सैंडल, मामला सीख लेने वाला

Newspoint
Newspoint
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की 6 जुलाई को शादी के बाद अगले दिन ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की, जिनके फैशन गेम ऑन पॉइंट रहा। हालांकि, यहां नई नवेली दुल्हनिया का देसी साड़ी लुक को मॉडर्न ट्विस्ट देने वाला अंदाज सबका ध्यान खींच ले गया। अंशुला ने बिना सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़े के अपने रिसेप्शन में मॉडर्न बहुरानी की तरह एंट्री ली, लेकिन लोगों का ध्यान रोहन की खिल्ली उड़ाने में अटका रहा।
Hero Image

हुआ यूं कि अंशुला ने अपनी लंबी हाइट को बिना किसी झिझक के हमेशा की तरह पूरी कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया और हील्स के साथ अपना लुक पूरा किया। जिस वजह से उनके पति रोहन की हाइट उनके सामने कम लगी, जिस पर ही लोगों ने तंज कसना शुरू कर दिया और उनकी खिल्ली उड़ाने लगे। किसी ने रोहन को बोना कहा, तो कोई बोला कि अंशुला को हील्स पहनने की जरूरत ही क्या थी। खैर, लोगों की ये सोच सबको जिंदगी की सीख दे गई। (फोटो साभार: योगेन शाह/ इंस्टाग्राम @anshulakapoor)
Newspoint
रिसेप्शन के लिए अंशुला ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत फ्यूजन चुना। वह डिजाइनर अमित अग्रवाल की रीइमैजिन की हुई सिंदूरी रेड कलर की बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहनी, जिसे कॉर्सेट सिल्हूट में ड्रेप किया गया है। वहीं, रोहन ने ब्लैक एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता, मैचिंग ट्राउजर और ब्लैक फॉर्मल शूज के साथ क्लासिक एथिनिक लुक अपनाया। दोनों के आउटफिट्स का कलर कंट्रास्ट और रॉयल वाइब एक- दूजे को कॉम्प्लिमेंट कर गई। लेकिन, लोगों ने उनके लुक को छोड़ हील्स और हाइट का मजाक उड़ाना ही सही समझा।
Newspoint
अंशुसा की साड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसकी बनारसी ब्रोकेड साड़ी को पूरी तरह से डीकंस्ट्रक्ट करके नया रूप देना है। ऑफ शोल्डर कॉर्सेट ब्लाउज ने इसे स्ट्रक्चर्ड और स्कल्प्चरल लुक दिया, जबकि साड़ी की ओरिजिनल ड्रेप को बरकरार रखा गया। पल्लू को ट्रेडिशनल अंदाज में छोड़ने की बजाए कंटम्पररी कॉउचर स्टाइल में रीक्रिएट किया, जिससे यह लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट ब्लेंड बन हया। पिंक, रेड और गोल्ड टोन की ब्रोकेड वीव ने पूरे लुक में रिचनेस और फेस्टिव चार्म जोड़ दिया है।
Newspoint
अंशुला ने अपने लुक को सुहाग की निशानी के बिना ही स्टाइल किया, लेकिन उनका जूलरी सिलेक्शन इसे रॉयल टच दे गया। उन्होंने ग्रीन स्टोन वाला हैवी चोकर नेकलेस पहना, जिसके साथ मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स कैरी किए। हाथों में मिनिमल रिंग्स और हल्की मेहंदी लुक को खूबसूरत बना रही है। मेकअप को भी उन्होंने सॉफ्ट और सटल रखा, जो बालों को स्लीक बन में बांध लिया। वहीं, बन में लगी उनकी हेयर एक्सेसरी लुक को और खूबसूरत बना गई।
Newspoint