Mother's Day: 30 की उम्र में बिना शादी के बनी मां, 66 की नीना गुप्ता का पहाड़ों में है आलीशान घर, देखें तस्वीरें

Newspoint
Newspoint
Mother's Day Special Story: नीना गुप्ता की पहचान सिर्फ एक दिग्गज अभिनेत्री के तौर पर नहीं है बल्कि उन्हें एक साहसी मां के रूप में भी देखा जाता है। 80 के दशक में समाज की परवाह किए बिना 'बिन ब्याही मां' बनने का फैसला उन्हें बाकी लोगों से हटकर दिखाता है। मदर्स डे के खास मौके पर नीना गुप्ता और उनके लाइफस्टाइल की बात कर रहे हैं।


1989 में समाज और रूढ़ियों के खिलाफ जाकर एक सिंगल मदर के रूप में बेटी मसाबा को पालने का फैसला उनकी अलग पहचान को दिखाता है। विवियन रिचर्ड्स के साथ उनके रिलेशनशिप से लेकर 49 साल की उम्र में विवेक मेहरा के साथ शादी तक, नीना का सफर चुनौतियों भरा रहा।
Hero Image


हालांकि तमाम परेशानियों के बीच लाइफ को जिंदादिल से जीना नीता बखूबी जानती है। यह ना सिर्फ उन्हें स्टाइल स्टेटमेंट में दिखता है बल्कि उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में बना उनका घर भी उदाहरण है। जहां वो अक्सर मुंबई की भागदौड़ से दूर जाकर समय बिताती हैं। उनका घर प्रकृति के करीब होने के साथ-साथ लकड़ी के शानदार काम और फ्लोरल इंटीरियर से सजा है। जो होम डेकोर के लिए इंस्पायर करता है।
Newspoint
नीना गुप्ता का मुक्तेश्वर वाला घर प्रकृति और आधुनिकता का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। घर का बाहरी हिस्सा चटक पीले रंग का है, जो पहाड़ों की हरियाली के बीच बहुत अट्रैक्टिव लगता है। यहां लकड़ी की बालकनी और रेलिंग का शानदार इस्तेमाल किया गया है, जो घर को एक 'पहाड़ी लॉज' जैसा एहसास देता है। ढलान वाली छतें और चारों ओर के ऊंचे पेड़ इस आशियाने को सुकून भरा और बेहद खूबसूरत बनाते हैं।
Newspoint
नीना गुप्ता के घर का यह एरिया किसी खूबसूरत बगीचे जैसा लगता है। दीवारों पर पीला रंग और नीचे हरी घास का लॉन एक ताजगी भरा लुक देता है। रास्ते पर लगे पत्थर के ब्लॉक और किनारों पर रखे मिट्टी के गमले इस जगह को प्राकृतिक और व्यवस्थित बनाते हैं। बड़ी कांच की खिड़कियां घर के अंदर रोशनी लाती हैं और बाहर के सुंदर नजारे भी दिखाती हैं।
Newspoint
नीना गुप्ता के घर की बालकनी बेहद खूबसूरत है। लकड़ी की फ्लोरिंग और रेलिंग इसे एक क्लासिक पहाड़ी लुक देती है। बैठने के लिए इस्तेमाल की गई केन की कुर्सियां और उन पर रखे नीले रंग के कुशन सादगी में भी स्टाइल का तड़का लगाते हैं। खुले आसमान और पहाड़ों के नजारे के साथ यह जगह रिलैक्स करने के लिए सबसे आरामदायक कोना नजर आती है।
Newspoint
नीना गुप्ता की बालकनी का यह हिस्सा आउटडोर डेकोर का शानदार उदाहरण है। यहां लकड़ी की लंबी डाइनिंग टेबल और रेलिंग प्राकृतिक माहौल को और भी खूबसूरत बनाते हैं। ताजे लिली के फूल और चारों ओर फैली हरियाली इस जगह को ताजगी से भर देते हैं। धुंध भरी वादियों के बीच ऐसा लगता है जैसे बालकनी बादलों को छू रही हो।​




घर के अंदर का नजारा किसी स्विट्जरलैंड के केबिन जैसा फील देता है। दीवारों पर सफेद रंग है जो शांति देता है, वहीं खिड़कियों और सीढ़ियों पर लकड़ी का काम इसे काफी गर्म और आरामदायक लुक देता है। यहां सफेद सोफे और लैंपशेड्स रखे हुए हैं।
Newspoint
नीना गुप्ता के लिविंग एरिया का यह हिस्सा काफी सुकून भरा और क्लासी है। यहां इस्तेमाल किए गए पेस्टल रंगों के सोफे और उन पर बने गुलाबी फूलों के पैटर्न घर को एक विंटेज और रॉयल लुक देते हैं। खिड़कियों पर लगे मैचिंग फ्लोरल पर्दे और लकड़ी की फ्लोरिंग इस जगह को गर्मजोशी से भर देते हैं।
Newspoint
लिविंग एरिया का यह कोना वॉर्म और कोजी वाइब्स देता है। लकड़ी की मेज पर रखा क्लासिक लैंप रात के समय कमरे को सुनहरी रोशनी से भर देता है, जो घर को और भी सुकून भरा बनाता है। वहीं, सफेद सोफे के साथ पत्थर की दीवार का बैकड्रॉप एक रस्टिक और मॉडर्न लुक को दिखाता है।
Newspoint
लिविंग रूम के ठीक पीछे डाइनिंग एरिया है जहां सफेद ओक की लकड़ी की टेबल लगी है। इसी के पास एक बड़ा बुकशेल्फ है, जो फर्श से छत तक फैला हुआ है। भूरे रंग की लकड़ी की दीवारें और उसी फिनिश का बुककेस कमरे को एक बहुत ही वॉर्म और क्लासिक लुक देते हैं। बुकशेल्फ पुरानी और मशहूर किताबों से भरा पड़ा है। यह हिस्सा घर के इंटेलेक्चुअल और शांत माहौल को बयां करता है।
Newspoint
नीना गुप्ता के बेडरूम का डेकोर बेहद मिनिमलिस्टिक और वार्म है। यहां हार्डवुड फ्लोरिंग और दीवारों पर लगी मैचिंग लकड़ी की अलमारियां कमरे को एक प्राकृतिक और देहाती एहसास देती हैं। सफेद बिस्तर और फर्श पर बिछा क्लासिक पैटर्न वाला कालीन इस सादगी को और भी निखारता है। बड़ी खिड़कियों से आती रोशनी और लकड़ी का भरपूर इस्तेमाल इस बेडरूम को पहाड़ों वाली वाइब देता है। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।