जली कड़ाही को साफ करने का मिल गया सबसे आसान तरीका, बृजवासी व्यंजन से सीमा पांडेय ने बताया, बचेगी घंटों की मेहनत

Newspoint
Newspoint
रसोई में खाना बनाते समय अक्सर अनजाने में कड़ाही जल जाती है। चाहे चाय का बर्तन हो, सब्जी की कड़ाही या फिर पूड़ियां तलने के बाद नीचे जमी काली जिद्दी परत, इन्हें साफ करना किसी बड़ा ही मुश्किल काम होता है। कई बार तो घंटों घिसने के बाद भी कड़ाही का कालापन दूर नहीं होता और हाथ दर्द करने लगते हैं।

अगर आप भी इस रोज-रोज की झंझट से परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। यूट्यूब चैनल 'brijwasi Vyanjan With Seema' पर कुकिंग एक्सपर्ट सीमा पांडेय ने जली और काली हो चुकी कड़ाही को बिना किसी कड़ी मेहनत के मिंटों में नए जैसा चमकाने का आसान तरीका बताया है जो आपके काम आ सकता है।
Newspoint
Hero Image
सीमा पांडेय के अनुसार, जली हुई कड़ाही को सीधे सिंक में ले जाकर रगड़ना सबसे बड़ी गलती है। इसके बजाय, सबसे पहले अपनी जली हुई कड़ाही को गैस स्टोव पर रखें। अब इसमें ऊपर तक पानी भर दें और गैस चालू करके पानी को कम से कम 10 से 15 मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें। जैसे-जैसे पानी खौलेगा, कड़ाही के तले में जमी हुई काली और सख्त गंदगी ढीली होकर अपने आप पानी के ऊपर तैरने लगेगी।
Newspoint
अगर आपकी कड़ाही बहुत ज्यादा गंदी है या उसमें महीनों पुरानी तेल की परत जमी हुई है, तो सिर्फ सादा पानी काम नहीं करेगा। ऐसे में पानी उबलने के दौरान ही आपको उसमें 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा और एक पूरे नींबू का रस निचोड़कर डाल देना है। बेकिंग सोडा और नींबू का एसिडिक रिएक्शन मिलकर उस जिद्दी से जिद्दी काली परत को जड़ से काट देता है, जिससे वह कड़ाही की सतह को छोड़ देती है।
Newspoint