शादी के बाद हर कपल चाहता है कि उसकी नई जिंदगी प्यार और समझदारी से आगे बढ़े। लेकिन कई बार एक छोटी-सी बात रिश्ते में बड़ी दरार की वजह बन जाती है। अक्सर जब पत्नी पति से कहती है कि दोनों को अपना थोड़ा समय, अपना स्पेस और अपनी अलग दुनिया बनानी चाहिए, तो कई पति इसका मतलब कुछ और ही समझ लेते हैं। उन्हें लगता है कि पत्नी उन्हें उनके माता-पिता और परिवार से दूर करना चाहती है। हाल ही में रिलेशनशिप कोच करण खत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में इसी गलतफहमी पर बात की और बताया कि आखिर ये सोच क्यों पैदा होती है।