'राजेश खन्ना को गोद लिया गया था', अनीता आडवाणी का खुलासा- जिन पर भरोसा किया, उन्होंने धोखा दिया, पैसे हड़प लिए

Newspoint
राजेश खन्ना भारतीय सिनेमा के एक ऐसे सुपरस्टार रहे, जिन्होंने दशकों तक स्टारडम देखा और लोगों के दिलों पर राज किया। लड़कियां उन्हें खून से भरे खत लिखती थीं, उनकी गाड़ी को चूम-चूमकर लाल कर देती थीं। यहां तक कि राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उनके घर के आगे लंबी लाइन लगाए रहती। लेकिन इतने स्टारडम और रुतबे के बावजूद राजेश खन्ना ने निजी जिंदगी में ऐसे जख्म पाए, जो ताउम्र हरे ही रहे और दर्द देते रहे। राजेश खन्ना की गर्लफ्रेंड रहीं अनीता आडवाणी ने कई बार काका के साथ बिताए वक्त और उनकी जिंदगी के बारे में बात की है। अब उन्होंने फिर बात की और एक खुलासा किया। अनीता ने बताया कि राजेश खन्ना को गोद लिया गया था, और जब यह बात एक्टर को पता चली तो वह टूट गए थे।
Hero Image