20 बरस की सारा फिर बना गईं लट्टू, पापा संग जींस में स्वैग दिखा जीतादिल, कॉलेज की लड़कियां ले सकती हैं टिप्स

Newspoint
Newspoint
सारा अर्जुन का नाम अब इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में शुमार हो गया है, जिनका पहली ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। न सिर्फ एक्टिंग बल्कि हसीना अपनी सुंदरता से भी लोगों का दिल जीत गईं और अब तो उनका फैशनिस्टा वाला रूप सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां वह अपने पापा के साथ कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं और स्टाइलिश कैजुअल रूप दिखाकर सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली।
Hero Image

यूं तो सारा ने हीरोइन बनकर 'धुरंधर' से एंट्री ली है, लेकिन वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'पोन्नियन सेल्वन' में ऐश्वर्या राय का किरदार निभाकर भी दिल जीत चुकी हैं। तभी तो उन्हें कुछ लोग 'छोटी ऐश्वर्या' भी कहते हैं। वहीं, अब अपने पापा राज अर्जुन के साथ जब वह पार्टी के लिए पहुंचीं, तो उनका कैजुअल अंदाज लोगों का इंप्रेस कर गया। जिसे उन्होंने मिनिमल एलिमेंट्स के साथ ही क्लासी फील दे दी। (फोटो साभार: योगेन शाह)
Newspoint
सारा ने पार्टी में पापा राज के साथ एंट्री ली, तो बाद में वह मुकेश के साथ भी पोज देती दिखीं। जहां बाप- बेटी का लुक काफी हद तक ट्विनिंग वाली वाइब्स दे गया। दोनों ने ही जींस में कैजुअल लुक दिखाया, तो मुकेश ब्लैक बेसिक टी-शर्ट और रिप्ड शेडेड जींस पहन सनग्लासेस लगाए नजर आए। सारा ने प्रिंटेड टॉप के साथ फ्लेयर्ड जींस पहनी है, तो उनके पापा वाइट वेस्ट के साथ ऑफ डेनिम शेड वाली ब्लू एंड वाइट शर्ट पहने हुए हैं। जिसे उन्होंने वाइट ट्राउजर के साथ पेयर करके बेज शूज से फाइनल टच दिया। हालांकि, यहां नजरें सारा की अदाओं पर ही टिकी रहीं।
Newspoint
सारा के लुक की डिटेल में बात करें, तो उन्होंने ग्रे शेड की फ्लोई ब्लाउज- स्टाइल शर्ट पहनी है। जिस पर बेहद बारीक माइक्रो प्रिंट नजर आ रहे हैं। शर्ट में बो-टाई नेकलाइन दी गई है, जो पूरे आउटफिट को सॉफ्ट और फेमिनिन टच देती है। वहीं, फुल बैलून स्लीव्स और लूज फिटिंग इसे आरामदायक बनाने के साथ-साथ स्मार्ट कैजुअल वाइब भी दे रही है। जिसका हल्का फैब्रिक टॉप के फॉल को एलिगेंट दिखा रहा है। जिसे उन्होंने डेनिम के साथ टकइन करके वेअर किया।
Newspoint
टॉप के साथ सारा ने मिड-वॉश ब्लू डेनिम जींस पेयर की है, जिसकी हाई- वेस्ट फिटिंग और वाइड लेग सिल्हूट आउटफिट को बैलेंस कर रहे हैं। लूज टॉप को हाई- वेस्ट जींस में टक करने से उनकी वेस्ट फ्लॉन्ट हो रही है और लुक ज्यादा स्ट्रक्चर्ड दिखता है। यह डेनिम स्टाइल इन दिनों काफी ट्रेंड में है क्योंकि यह कंफर्ट और फैशन दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है।
Newspoint
सारा ने लुक को क्लीन और क्लासी बनाए रखने के लिए वाइट पॉइंटेड- टो हील्स पहनी। जहां वाइट हील्स उनकी ब्लू डेनिम के साथ अच्छा कंट्रास्ट बनाती हैं और लेग्स को लॉन्ग दिखाने में मदद करती हैं। वहीं, हाथ में कैरी किया गया मिनी वाइट स्ट्रक्चर्ड हैंडबैग पूरे आउटफिट के साथ मैच करता नजर आ रहा है। बैग और हील्स की मैचिंग से लुक में एक पॉलिश्ड फिनिश जुड़ रही है।
Newspoint
एक्ट्रेस ने इस लुक में जूलरी को बिल्कुल मिनिमल रखा है। कानों में छोटे स्टड ईयररिंग्स और हाथों में रिंग्स नजर आ रही हैं, जो ओवरड्रेस्ड लगे बिना स्टाइल को पूरा कर रही हैं। मेकअप भी नेचुरल रखा गया है, जिसमें ग्लोइंग स्किन, हल्का ब्लश और न्यूड लिप्स शामिल हैं। खुले वैवी बाल फेस को फ्रेम करते हुए पूरे लुक को फ्रेश और यंग फील दे रहे हैं।
Newspoint
लूज प्रिंटेड टॉप को हाई- वेस्ट जींस के साथ पेयर करें। वाइट हील्स या पंप्स डेनिम लुक को तुरंत एलिवेट कर देते हैं। मिनी स्ट्रक्चर्ड बैग से आउटफिट ज्यादा क्लासी लगता है। जूलरी मिनिमल रखने से फोकस आउटफिट पर बना रहता है। कॉलेज, कैफे डेट या फ्रेंड्स आउटिंग के लिए सारा के कैजुअल लुक को आसानी से री-क्रिएट किया जा सकता है। जिसमें कंफर्ट के साथ स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो मिलेगा।