जब बात कपड़ों के जरिए भारतीय संस्कृति को ग्लोबल स्टेज पर रिप्रजेंट करने की आती है, तो अंबानी परिवार की महिलाएं इसमें सबसे आगे रहती हैं। अब ईशा अंबानी को ही देख लीजिए, वोग की प्री- पार्टी में वह स्ट्रैपलेस ड्रेस पहने नजर आईं, लेकिन उस पर बने 26 बॉर्डर भारत के अलग- अलग हिस्सों में होने वाली कढ़ाई को रिप्रजेंट कर गए। जिन्हें जोड़कर उनकी ड्रेस तैयार किया गया, जो उनके लुक को सबसे अलग बना रहा है।
अब यूं तो ईशा के लुक्स में हमेशा ही कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन इस ड्रेस का ट्रेडिशन और मॉडर्न सिल्हूट का फ्यूजन इसे खास बना गया। जिसे न सिर्फ बनाने में काफी समय लगा, बल्कि उन्होंने इसे बेहद खूबसूरती और ट्विस्ट के साथ स्टाइल किया। जिसकी एक- एक डिटेल बेहद स्टनिंग और दिल जीतने वाली है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @swadesh_online)
ईशा का लुक फैशन से कहीं आगे जाकर एक सांसकृतिक स्टेटमेंट बनकर सामने आया है। जिसे उनके ही लेबल 'स्वदेश' के साथ मिलकर फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बनाया है। वहीं, इस कस्टम हैंडक्राफ्टेड बैंडेज ड्रेस में सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनायता श्रॉफ ने ईशा को स्टाइल किया है, जिसमें देसी और मॉडर्न वाइब्स का फ्यूज बेहद खूबसूरत तरीके से देखने को मिल रहा है।
ईशा की आउटफिट की सबसे खास बात इसका कॉन्सेप्ट, एक रीइमैजिन्ड बैंडेज ड्रेस है। जिसे इंडियन टेक्सटाइल्स के साथ डिजाइन किया गया है। ड्रेस बॉडी- हगिंग सिल्हूट में है, जो नेचुरल बॉडी शेप को एन्हांस करता है। लेकिन, इसे 26 अलग- अलग बॉर्डर्स से तैयार किया है। जहां हर बॉर्डर भारत के अलग हिस्से की तकनीक को रिप्रजेंट करता है, जिससे पूरा लुक एक लिविंग टेपेस्ट्री जैसा नजर आता है।
फैब्रिक और क्राफ्ट्स की बात करें, तो इसमें देशभर की कुछ 26 पारंपरिक तकनीकों को जोड़ा गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश की जरी, पारसी गारा कढ़ाई, माहेश्वरी बुनाई, कर्चोबी, आरी भरत, टिल्ला, कांथा, कांजीवरम सिल्क, पैठानी और बनारसी ब्रोकेड जैसी अलग- अलग वीव्स शामिल हैं। इन सभी का मेल नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट इंडिया की आर्ट को एक ही आउटफिट में समेटता है, जो इसे सिर्फ एक ड्रेस नहीं बल्कि विरासत का प्रतिनिधित्व बनाता है।
ईशा की स्ट्रैपलेस ड्रेस को बनाने में 450 घंटों की मेहनत लगी है। जिसकी डिटेलिंग बेहद रिच और टेक्सचर्ड है, लेकिन फिर भी यह ओवरडन नहीं लगती। यही बैलेंस इसे पार्टी की 'कॉम्ट्यूम आर्ट' थीम के लिए परफेक्ट बनाता है, जहां फैशन, आर्ट और स्टोरीटेलिंग एक साथ नजर आते हैं। तभी तो उनका यह लुक सिर्फ ग्लैम नहीं बल्कि एक स्ट्रॉन्ग नैरेटिव पेश करता है। जिसके लिए ब्लैक, मरून, गोल्ड, ऑरेंज, ग्रीन जैसे डार्क क्लासी शेड्स को चूज किया गया, जो इसे और रिच बना रहे हैं।
इस हैंडक्राफ्टेड ड्रेस की ब्यूटी को और बढ़ाने के लिए ईशा ने इसे डायमंड की बेहद स्टनिंग जूलरी के साथ पेयर किया। जहां उनके फ्लोरल मोटिफ्स वाले इयररिंग्स बेहद क्लासी और स्टनिंग लगे, जिनके सेंटर में येलो डिटेलिंग दी है। जिससे नेकलेस को स्किप करके सिर्फ इयररिंग्स पहनना परफेक्ट लगा। जिसे मैचिंग रिंग के साथ पेयर करके उन्होंने स्टाइल किया और अपनी नेल पॉलिश को भी ब्राउन रखकर इस पर आर्ट कराई, जो ड्रेस के डिजाइन को कॉम्प्लिमेंट कर रही है।
सिर्फ रिंग और इयररिंग्स ही नहीं ईशा की हेयर एक्सेसरी भी बेहद खास है। जिसके लिए उन्होंने अपने बालों को फ्रंट से स्लीक रखकर लॉन्ग चोटी गूंथी और उसमें बेशकमीती ज्वेल्स वाली एक्सेसरी को लगा लिया, जिसने लुक में इंडियन टच का और तड़का लगाया, तो ग्लॉसी ब्राउन लिप्स के साथ ड्यूई आईज उनके फीचर्स को एन्हांस करते हुए उन्हें गॉर्जियस लुक दे गए।