शादीशुदा जिंदगी में अक्सर छोटी-छोटी बातें ही बड़े झगड़ों की वजह बन जाती हैं। कई पत्नियों की एक शिकायत लगभग एक जैसी होती है, 'तुम मेरी बात कभी पूरी सुनते ही नहीं।' अगर आपने भी ये बात कई बार सुनी है, तो इसे सिर्फ नाराजगी समझकर नजरअंदाज न करें। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई रिश्तों में परेशानी की असली वजह प्यार की कमी नहीं, बल्कि एक-दूसरे को ठीक से न सुन पाना होती है। उनका मानना है कि अगर पति रोज सिर्फ 20 मिनट तक पत्नी की बात बिना टोके और बिना तुरंत सलाह दिए सुन लें, तो रिश्ते में तनाव कम हो सकता है और आपसी भरोसा पहले से ज्यादा मजबूत बन सकता है। आखिर इस 20 मिनट के नियम में ऐसा क्या खास है, आइए जानते हैं।