आमतौर पर बचपन में भाई-बहन के बीच हर छोटी-बड़ी बात पर लड़ाई हो जाती है। कभी किसी चीज को लेकर, तो कभी किसी बात पर दोनों एक-दूसरे से सीधे मुंह तक बात नहीं करते। हालांकि, बचपन की यही नोकझोंक बड़े होकर एक-दूसरे की सबसे बड़ी हिम्मत और सहारा बने, इसके लिए माता-पिता को बच्चों को बचपन से ही कुछ जरूरी बातें सिखानी चाहिए। भाई-बहन के प्यार के त्योहार रक्षाबंधन के मौके पर आइए, इन्हीं बातों को समझने की कोशिश करते हैं।