अमिताभ बच्चन को रातभर नहीं आई नींद, 'एक गलती' के कारण खुद पर हुआ शक, फैंस बोले- ज्यादा मत सोचो अंकल!
अमिताभ बच्चन इस वक्त बड़ी उलझन में हैं। हाल ही काम के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि खुद पर ही संदेह होने लगा, नींद उड़ गई। सारी रात जागते रहे और सुबह हो गई। 83 वर्षीय अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में पांच दशक से भी ज्यादा बीत चुके हैं, पर अभी भी वह अपने काम को पूरी रिहर्सल और शिद्दत के साथ करते हैं। इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि कहीं कोई गलती न हो। यह अमिताभ का जज्बा ही है कि पिछले दिनों उन्होंने एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्में शूट की थीं। लेकिन हाल ही लिए एक फैसले ने उन्हें उनकी गलती और किए गए काम पर सोचने पर मजबूर कर दिया। इतना मजबूर कि वह रात भर जागते रहे।

अमिताभ बच्चन के साथ क्या हुआ, इसका जिक्र उन्होंने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में किया है। उन्होंने 19 जून की सुबह 6:30 बजे बताया कि काम को लेकर उनके जेहन में चल रही उथल-पुथल ने उन्हें सोने नहीं दिया और सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या दूसरी बार की कोशिश से सच में नतीजा बेहतर हुआ है या नहीं?
अमिताभ का काम हुआ खराब, रातभर रहे जागते
अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'बस यूंही, काम के कुछ क्षण। जो किया था, मुझे लगा और अच्छा हो सकता है। अनुमति मिल गई, सो दोबारा कर दिया। अब पता नहीं अच्छा हुआ कि नहीं। ये तो वो ही बताएंगे। इसी सोच में अभी तक सोया नहीं, और सुबह हो गई।' इस पोस्ट पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं और वह मेगास्टार को अपना ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं। उनका कहना है कि वो पहले से ही परफेक्शनिस्ट हैं।
एक दिन में शूट की थीं 12 शॉर्ट फिल्में
एक हफ्ते पहले ही अमिताभ ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि वह कितना बिजी रहे और एक दिन में 12 शॉर्ट फिल्में शूट की थीं। उन्होंने लिखा था, 'काम तो काम है, काम तो काम है। आज 12 शॉर्ट फिल्में शूट कीं, 2 स्टिल शूट किए। और अब आप पर काम कर रहा हूं।'
अमिताभ का X पोस्ट-सुनो, बताते हैं
इस बीच अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर 19 जून को सुबह 6:26 बजे एक पोस्ट किया है, जिसने फिर यूजर्स के दिमाग की बत्ती गुल कर दी है। वो पूछ रहे हैं कि आखिर बिग बी को बीच-बीच में क्या हो जाता है। अमिताभ ने लिखा, 'T 5776 - सुनो, बताते हैं!!'

Next Story