'मम्मी, मैं किसी के संग बाइक पर दिखूं तो स्पेस दोगी न ?' बेटी के सवाल पर मां का जवाब सुन कई पेरेंट्स होंगे सहमत

Newspoint
Newspoint

परवरिश का सफर माता-पिता के लिए आसान नहीं होता। इस दौरान उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक मुश्किल स्थिति तब होती है, जब उन्हें बच्चों के रिलेशनशिप के बारे में पता चलता है या वे उन्हें किसी पार्टनर के साथ देखते हैं। ऐसे समय में कई माता-पिता चिंता, डर और गुस्से जैसी भावनाओं से घिर जाते हैं, क्योंकि उन्हें अपने बच्चे की सुरक्षा और भविष्य की फिक्र होती है। इसी वजह से कई बार उनकी प्रतिक्रिया भी काफी सख्त हो जाती है।
Hero Image

ऐसा ही कुछ हाल ही में सामने आया, जिसमें डिजिटल क्रिएटर पावनी अवस्थी अपनी मां से पूछती हैं, ‘मम्मी, अगर मैं किसी के संग बाइक पर दिखूं, तो मुझे स्पेस दोगी न?’ बेटी के इस सवाल पर मां ने सख्त लहजे में जवाब दिया। उनका जवाब सुनकर कई माता-पिता उससे सहमत नजर आ सकते हैं, जबकि कुछ लोग इसे अलग नजरिए से भी देख सकते हैं। आइए जानते हैं क‍ि उन्‍होंने ऐसा क्‍या कहा।
Newspoint
डिजिटल क्रिएटर पावनी अवस्‍थी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत मां की बात से होती है। वह बताती हैं, ‘आज हम मंदिर से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक पर एक लड़का-लड़की जा रहे थे और दोनों एक-दूसरे से काफी ल‍िपट-च‍िपकर बैठे थे। तभी हमारे साथ आई आंटी ने कहा, ‘कैसी लड़की है।’ इस पर बेटी तुरंत बोल पड़ती है, ‘अरे आंटी, कैसी हैं आप? आपको उन्हें मारना चाहिए था।’ इसके जवाब में मां कहती हैं, ‘हमने तुम्हारी तरह बम का गोला नहीं फेंका, लेकिन उन्हें साधारण शब्दों में समझा दिया।’
Newspoint
मां आगे बताती हैं, ‘हमने उनसे कहा कि किसी भी बच्चे के बारे में इस तरह की टिप्पणी करने का हमें हक नहीं है। अब जमाना बदल चुका है और जनरेशन गैप भी है, इसलिए हमें भी अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए।’ इस पर बेटी कहती है, ‘सही बात है, उनकी अपनी जिंदगी है। आप किसी के बारे में ऐसा नहीं कह सकते।’ इसके बाद वह मां से पूछती है, ‘अगर कभी मैं आपको बाइक, स्कूटी या कार पर किसी के साथ दिख जाऊं, तो आप मुझे स्पेस दोगी न?’
Newspoint