बचपन में माता-पिता का प्यार, अपनापन और देखभाल न मिले, तो इसका असर बच्चे के मन पर गहरी छाप छोड़ सकता है। बचपन के ये अनुभव बड़े होने के बाद भी उनके व्यवहार, सोच और रिश्तों में नजर आते हैं। कई बार बचपन में मिली तकलीफें उम्र के साथ खत्म नहीं होतीं, बल्कि जीवनभर मन में बनी रहती हैं। बच्चे इन अनुभवों को ताउम्र भुला नहीं पाते।
कुछ ऐसा ही टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य के साथ भी देखने को मिलता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वह डंडे, चिमटे, जूते और चप्पल से पिटी हैं। उनकी मां उन्हें कहती थीं कि उनकी बेटी खराब है। इस इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपने बचपन से जुड़ी कई ऐसी बातें साझा कीं, जो हर माता-पिता के लिए एक सबक हैं। उनकी कहानी बताती है कि बच्चों के साथ सख्त रवैया अपनाने और उन्हें मारने-पीटने का उनके मन पर कितना गहरा असर पड़ सकता है। साथ ही, उन्होंने कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में पॉपुलर एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने कहा, ‘न मेरी मां को शादी करनी थी और न मेरे पिता को। इस सोसाइटी में ज्यादातर ऐसा ही होता है। जिसको जिससे शादी करनी होती है, उससे नहीं हो पाती। सपने होते हैं, लेकिन वे पूरे नहीं हो पाते। ऐसे में कहीं न कहीं मन के अंदर खिन्नता रह जाती है। जब मन में खिन्नता होगी, तो आप अपने बच्चों को क्या दे पाएंगे? उन्हें निश्चल खुशी दे पाएंगे या फिर कहीं पीछे खिंचे रह जाएंगे? यह सोचने की बात है। Image-jaya.bhattacharya@instagram
वह आगे कहती हैं, ‘मेरी मां अपने परिवार में खुश नहीं थीं। उनके जो सपने थे, वे पूरे नहीं हुए थे। ऐसे में वे मुझे भी पूरी खुशी नहीं दे पाईं। कहीं न कहीं कुछ अधूरा था। मैं डंडे से पिटी हूं, जूते से पिटी हूं, बेलन से पिटी हूं, चिमटे से पिटी हूं, झाड़ू से पिटी हूं, सड़सी से पिटी हूं। मैं पिटी ही पिटी हूं। मैं ढीठ बन गई थी।’ Image- jaya.bhattacharya @instagram
एक्ट्रेस की यह बात समझाती है कि माता-पिता को अपनी जिंदगी की निराशा और अधूरे सपनों का गुस्सा बच्चों पर नहीं निकालना चाहिए। अगर वे खुद अपने रिश्तों या पारिवारिक जीवन में खुश नहीं हैं, तो भी उन्हें अपनी नाराजगी बच्चों पर बिल्कुल नहीं उतारनी चाहिए। अपनी निराशा और हताशा में बच्चे को बार-बार मारना-पीटना या उसे बुरा कहना उसके मन में डर, गुस्सा और अपनेपन की कमी पैदा कर सकता है। माता-पिता को समझना चाहिए कि बच्चे उनकी अधूरी इच्छाओं का बोझ उठाने के लिए नहीं हैं। उन्हें प्यार, सम्मान और सुरक्षित माहौल देना माता-पिता की जिम्मेदारी है। (सांकेतिक तस्वीर)
‘आप यकीन नहीं करेंगे कि मैं ऐसी औलाद थी कि सीधे रास्ते पर चल रही हूं, लेकिन अगर मां ने कह दिया कि इधर चलो, तो मुझे उल्टा ही चलना है। मैंने उनसे कहा, क्यों? कर लो जो करना है। मैं पिता से खफा नहीं थी। टीवी इंड्रस्टी में आने के बाद औरतें काफी बुरा बोलती थीं। लेकिन मां कुछ कहने के बजाय उनकी हां में हां मिलाती थीं। कहती थीं, 'हां मेरी बेटी खराब है।' Image- jaya.bhattacharya@instagram
जया भट्टाचार्य की यह बात समझाती है कि माता-पिता का व्यवहार बच्चों के आत्मविश्वासऔर उनके व्यक्तित्व पर गहरा असर डालता है। अगर माता-पिता दूसरों के सामने अपने ही बच्चे को गलत ठहराते हैं या उसकी बुराई में दूसरों का साथ देते हैं, तो बच्चे खुद को अकेला और अपमानित महसूस कर सकते हैं। बच्चों को हर बार सही ठहराना जरूरी नहीं है, लेकिन उनकी बात सुनना और दूसरों के सामने उनका अपमान न करना बहुत जरूरी है। माता-पिता को बच्चों की गलतियों पर उन्हें समझाना चाहिए, न कि उनका साथ छोड़ देना चाहिए। (सांकेतिक तस्वीर)