डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए अलग पहचान रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी स्टनिंग फोटोज से ध्यान खींच लेती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में इवांका का पति जेरेड कुशनर के साथ ग्लैमरस रूप देखने को मिला। थाई- हाई स्लिट कट गाउन पहन उन्होंने अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की, जहां वह किसी हीरोइन से कम नहीं लगीं।
वैसे तो इवांका 44 साल की हैं और उनके तीन बच्चे हैं, लेकिन हसीना को देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। स्टाइल के साथ वह खुद को फिट रखती हैं और अब ब्लैक ब्यूटी लुक में वह गजब ढा गईं। यही नहीं स्कर्ट में उनका स्टाइल बढ़िया लगा, जिसे भी उन्होंने बिना ज्यादा एलिमेंट्स के स्टाइल किया और पति के साथ छा गईं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @ivankatrump)
लेटेस्ट तस्वीरों में इवांका और जेरेड कुशनर का स्टाइल एक- दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर गया। जहां जेरेड क्लासिक ब्लैक टक्सीडो में नजर आ रहे हैं। जिसे उन्होंने वाइट शर्ट और बो-टाई के साथ पेयर किया, जो उनके लुक को डैशिंग टच दे गया। वहीं, इवांका का गाउन में लुक ग्लैमरस के साथ ही एलिगेंट लगा और दोनों ब्लैक कपड़ों में ट्विनिंग करके स्टाइलिश लगे।
इवांका के लुक की डिटेल्स पर गौर करें, तो इसे डीप वी नेक के साथ स्लीवलेस डिजाइन दिया। जिसका चोकर स्टाइल नेक डिजाइन आउटफिट को ट्रेंडी टच देता है, तो इसमें ड्रामा थाई- हाई स्लिट कट लेकर आया। जिसने फ्लॉन्ट होते उनके टोन्ड लेग्स ग्लैम कोशेंट को बढ़ा गए, तो अंदर की रेड लाइनिंग पूरे लुक में ड्रामेटिक कंट्रास्ट ऐड कर रही है। जहां गाउन को वेस्ट पर बॉडी फिटेड रखा, तो कंधे के पास वाले एरिया को हल्का लूज स्टाइल में छोड़ा, जिससे वेस्ट डिफाइन हो रही है।
ब्लैक ब्यूटी लुक को स्टाइल करने के लिए इवांका ने जूलरी को भी ओवरडन न करते हुए मिनिमल रखा। सॉफ्ट वैवी हेयर के साथ न्यूड टोन मेकअप उनके लुक को एलिगेंट टच दे गया, तो जूलरी का मिनिमल सिलेक्शन इसे क्लासी फिनिश दे रहा है। हसीना ने स्टेटमेंट इयररिंग्स और ब्रेसलेट पहना। आखिर में ब्लैक पंप हील्स से इसे फाइनल टच देकर क्लासी बनाया।
गाउन में इवांका का ग्लैमरस रूप देखने को मिला, तो उनका प्लीटेड स्कर्ट वाला स्टाइल सिंपल के साथ ही क्लासी वाइब्स दे गया। हसीना ने कैमल ब्राउन कलर का ओवरकोट पहना और साथ में ग्रीन प्लीटेड स्कर्ट पेयर की। जिसमें उनका स्टाइल बिना किसी ज्यादा एफर्ट्स के ही स्टाइलिश और कंफर्टेबल लगा। वहीं, पति जेरेड ब्लैक शर्ट के साथ डेनिम पहने नजर आए।
इवांका ने अपने लुक को स्टाइल करने के लिए एक्सेसरीज को भी मिनिमल रखा। हसीना ने गोल्डन स्टड इयररिंग्स पहने, तो हाथ में रिंग भी नजर आई। इसके अलावा ब्लैक बूट्स का कॉम्बो स्कर्ट के साथ बढ़िया लगा, जिसे चश्मा लगाकर हसीना ने फाइनल टच दिया। वहीं, नेचुरल टोन मेकअप के साथ पोनीटेल बनाए इवांका सुंदर दिखीं।
ब्लैक वेलवेट फिनिश गाउन चुनें, यह हमेशा रिच वाइब्स देगा और पार्टी परफेक्ट लगता है। गाउन में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए स्लिट कट को चुनें, इसे सेंटर या साइड रख सकती हैं। डीप नेकलाइन या चोकर-स्टाइल नेक से ट्रेंडी वाइब क्रिएट करें। रेड जैसे कंट्रास्ट कलर से आउटफिट में ड्रामा ऐड करें। सॉफ्ट वैवी हेयर और न्यूड मेकअप से लुक को एलिगेंट बनाएं। इन टिप्स को फॉलो करके आप इवांका की तरह गाउन में स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इसके अलावा प्लीटेड स्कर्ट के साथ ओवरकोट वाला स्टाइल विंटर सीजन में ट्राई कर सकती हैं।