प्रेमी ने ठुकराया तो दे दी जान, फिर आत्मा बन लिया बदला, भोजपुरी की खौफनाक हॉरर फिल्म, मिली थी बंपर ओपनिंग
हॉरर फिल्में हमेशा से दर्शकों की पसंदीदा रही हैं। भले ही इनकी कहानी घिसी-पिटी क्यों न हो, लेकिन अचानक होने वाली घटनाओं और बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से ये फिल्में दर्शकों को बुरी तरह डरा देती हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हॉरर फिल्में रही हैं, जिन्हें देख दर्शकों की घिग्घी बंध गई और पसीने छूट गए। हॉलीवुड में तो कुछ ऐसी भी हॉरर फिल्में रहीं, जिन्हें हद से ज्यादा हिंसा, क्रूरता और खौफनाक सीन्स के कारण बैन कर दिया गया था। वैसे भोजपुरी भी हॉरर फिल्मों के चस्के से अछूता नहीं रहा। इस इंडस्ट्री में भी कई दमदार हॉरर फिल्में बनी हैं। यहां आपको भोजपुरी की एक ऐसी ही हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पाखी हेगड़े और अरविंद अकेला कल्लू लीड रोल में थे, और यह भोजपुरी की सुपरहिट हॉरर फिल्म रही।

इस फिल्म का नाम है 'बलमा बिहार वाला 2'। पाखी हेगड़े और अरविंद अकेला कल्लू स्टारर यह फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट हॉरर फिल्मों में से एक है। इसे साल 2016 में बिहार और मुंबई में एक साथ रिलीज किया गया था। इसमें पाखी हेगड़े की एक्टिंग को खूब सराहा गया था। पाखी ने तब खुद दर्शकों के साथ थिएटर में फिल्म का पहला शो देखा था।
'बलमा बिहार वाला 2' की कास्ट
विष्णु शंकर बेला के डायरेक्शन में बनी 'बलमा बिहार वाला 2' में पाखी हेगड़े और रितेश पांडे के अलावा अरविंद अकेला कल्लू, अनिल सम्राट, माही खान, हीरा यादव, अंशु तिवारी और प्रिया शर्मा भी नजर आईं। 'भोजपुरी मीडिया डॉट कॉम' के मुताबिक, फिल्म को रिलीज होने पर बंपर ओपनिंग मिली थी।

Next Story