'शार्क टैंक इंडिया' की जज और बिजनेसवुमन नमिता थापर ने हाल ही में हैदराबाद के विश्व प्रसिद्ध 'ताज फलकनुमा पैलेस' में बिताए अपने शाही पलों की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। बता दें, 1884 में नवाब सर विकार-उल-उमरा ने महल की नींव रखी थी। इसे बनाने और सजाने में लगभग 9 से 10 साल का समय लगा था। जो अनोखे बिच्छू जैसे आकार, क्रिस्टल झाड़फ़ानूस और नक्काशीदार संगमरमर की सीढ़ियों के लिए जाना जाता है।
नमिता थापर की साझा की गई तस्वीरों में इस पैलेस के शाही और शानदार इंटीरियर की बेहद खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। यूरोपीय और भारतीय कला का कॉम्बिनेशन विंटेज डिजाइन का उदाहरण है। अगर आप भी अपने घर को एक क्लासिक, शाही और अलिशान लुक देना चाहते हैं, तो इस पैलेस के इंटीरियर से कई शानदार आइडियाज ले सकते हैं।
फलकनुमा पैलेस का डाइनिंग हॉल दुनिया के सबसे लंबे 101-सीटर डाइनिंग टेबल और क्रिस्टल झूमरों के लिए मशहूर है। इसकी छत पर की गई बारीक नक्काशी, वॉलनट वुड का काम और विंटेज कैंडल स्टैंड्स इस हॉल को बेहद शाही लुक देते हैं और घर में रॉयल टच जोड़ने के लिए इंस्पायर करते हैं। डाइनिंग इंटीरियर आइडियाज: स्टेटमेंट लाइटिंग- आप आपने घर में डाइनिंग टेबल के ठीक ऊपर एक बड़ा क्रिस्टल या विंटेज स्टाइल झूमर लगा सकते हैं। रॉयल पॉलिश फर्नीचर- डार्क वॉलनट या टीक वुड फिनिश वाली लंबी डाइनिंग टेबल और पॉलिश वाली कुर्सियां चुनें। क्लासिक एंबियंस- टेबल पर एलिगेंट क्रॉकरी, कटलरी और ब्रास या सिल्वर कैंडल होल्डर्स का इस्तेमाल करें।

फलकनुमा पैलेस की संगमरमर वाली शाही सीढ़ियां इटैलियन आर्ट, सुंदर नक्काशीदार रेलिंग और मूर्तियों वाले विंटेज लैम्प्स के साथ महल की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक हैं। दीवारों पर लगी पुरानी ऐतिहासिक फोटोज इसे एक शानदार आर्ट गैलरी जैसा लुक देती हैं। सीढ़ियों के लिए इंटीरियर आइडियाज मार्बल और रेलिंग डिजाइन- इटैलियन मार्बल का यूज करें और सीढ़ियों पर डार्क-लाइट शेड का क्लासिक बॉर्डर बनवाएं। गैलरी वॉल- सीढ़ियों के साथ वाली दीवार पर पुरानी विंटेज या अपनी फ़ैमिली की ब्लैक-एंड-वाइट फोटोज के सुंदर फ़्रेम लगाएं। लैम्पपोस्ट और स्टैच्यू- सीढ़ियों की शुरुआत में एक नक्काशीदार लैम्पपोस्ट या क्लासिक स्टैच्यू वाली लाइट लगाकर रॉयल लुक दें।

फलकनुमा पैलेस का फोयर और कोर्टयार्ड एरिया अपने इनडोर मार्बल फाउंटेन, आसमान जैसी नीली सीलिंग पेंटिंग्स और हाथ से बनी खूबसूरत वॉल म्यूरल्स के लिए जाना जाता है। संगमरमर के नक्काशीदार बैंच और लाइट ब्लू टोन इस जगह को एक बेहद सुकून भरा और पैलेशियल लुक देते हैं। घर के लिए इंटीरियर आइडियाज इनडोर वॉटर फीचर- लिविंग रूम या फोयर में एक छोटा मार्बल फाउंटेन या वॉटर फॉल इंस्टॉल करें। म्यूरल वॉल आर्ट- दीवारों पर लैंडस्केप या नेचर थीम वाली कस्टमाइज्ड वॉल पेंटिंग या वॉलपेपर लगवाएं। पेस्टेल कलर पैलेट- नीले और सफेद रंग का कॉम्बिनेशन यूज करें और विंटेज स्टाइल की मार्बल या वुडन सिटिंग लगाएं।

फलकनुमा पैलेस का हॉलवे और डोरवे एरिया क्लासिक सफेद मार्बल की मूर्तियों, नक्काशीदार लकड़ी के दरवाजों और स्टेन-ग्लास के काम से खूबसूरती बढ़ाता है। दरवाजों पर लगे कलरफुल ग्लास और पिलर्स पर रखी मूर्ती इस जगह को एक एंटीक और रीगल फील देती हैं। इंटीरियर आइडियाज स्टेन-ग्लास डोर्स- घर के मेन डोर या पूजा रूम के दरवाजों पर कलरफुल ग्लास वर्क का इस्तेमाल करें। क्लासिक बस्ट स्टैच्यू- एंट्रीवे या पैसेज में एक पिलर/पैडेस्टल बनाकर उस पर विंटेज स्टाइल मार्बल बस्ट स्टैच्यू रखें। आर्चवे और नक्काशी-कमरों के दरवाजों पर विंटेज वुडन फ्रेम और नक्काशीदार बॉर्डर बनवाएं।
फलकनुमा पैलेस का फर्नीचर वॉलनट और टीक वुड की नक्काशीदार लकड़ी, एंटीक क्लॉक्स, भारी पर्दे और क्लासिक टेबल लैंप्स से सजा है। ग्लास-डोर बुकशेल्फ़, विंटेज स्टडी टेबल और ब्रोकेड सिल्क के हैवी ड्रेप्स इस स्टडी व लाइब्रेरी एरिया को एक रिच और एलिगेंट फील देते हैं। घर के लिए फर्नीचर आइडियाज विंटेज स्टडी सेटअप- कमरे के एक कोने में डार्क पॉलिश वाली वुडन स्टडी टेबल और क्लासिक शेड वाला टेबल लैंप लगाएं। एंटीक क्लॉक व बुककैबिनेट- स्टडी या लिविंग रूम में कांच के दरवाजों वाली वुडन बुकशेल्फ़ और एक एंटीक क्लॉक रखें। हैवी वैलेंस कर्टन्स- खिड़कियों पर सिल्क या वेलवेट फैब्रिक वाले वैलेंस वाले भारी पर्दे लगाएं।

फलकनुमा पैलेस की आउटडोर बालकनी और टेरेस की रेलिंग संगमरमर के नक्काशीदार बैलुस्टर यानी क्लासिक पिलर्स से बनी है। सफेद पत्थरों का काम पैलेस के गुंबदों और मेहराबों के साथ मिलकर आउटर स्पेस को एक ग्रैंड और रीगल लुक देता है। घर की रेलिंग के आइडियाज क्लासिक बालकनी रेलिंग- घर की बालकनी या छत पर लोहे या शीशे की जगह सफेद मार्बल या कंक्रीट के नक्काशीदार बैलुस्टर पिलर्स वाली रेलिंग बनवाएं। मोनोक्रोम वाइट थीम- आउटर वॉल्स और बालकनी को प्योर वाइट पेंट से फिनिश दें, जो एक क्लीन और रॉयल फील देगा। मिनिमल एलीवेशन- बालकनी में खूबसूरत प्लांटर्स के साथ विंटेज स्टाइल का कॉर्नर सेटअप बनाएं। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।