प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण कर रहीं 'राका' के एक्शन सीन्स की शूटिंग, प्रेग्नेंसी को लेकर लिया यह फैसला

Newspoint
दीपिका पादुकोण ने रविवार, 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 40 वर्षीय एक्ट्रेस ने गुड न्यूज को बेटी दुआ के जरिए शेयर किया। उन्होंने बेटी के हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़ाकर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। अब जहां दीपिका दूसरी बार मां बनने वाली हैं, तो वहीं वह इस प्रेग्नेंसी में खूब काम भी करने वाली हैं। उन्होंने फैसला कर लिया है कि वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से पीछे नहीं हटेंगी, और जो भी प्रोजेक्ट्स हाथ में लिए हैं, उन्हें पूरा करेंगी। खबर है कि दीपिका अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार काम करेंगी।
Hero Image

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका प्रेग्नेंसी में ही अपनी नई फिल्म 'राका' के लिए बेहद इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं। इसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में दीपिका के ऑपोजिट अल्लू अर्जुन हैं। इसके अलावा दीपिका, शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की भी शूटिंग कर रही हैं।


प्रेग्नेंसी के साथ-साथ काम भी मैनेज कर रहीं दीपिका
अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी और काम दोनों को एक साथ मैनेज करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। एक सोर्स ने बताया, 'दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान 'राका' के लिए इंटेंस एक्शन सीन्स की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है और टीमें सभी जरूरी सावधानियां बरत रही हैं। वह प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी।'

दीपिका ने छुपाई दूसरी प्रेग्नेंसी! ऋषभ शर्मा के कॉन्सर्ट के दौरान थीं प्रेगनेंट?
इस बीच दीपिका पादुकोण के कुछ पुराने वीडियोज निकालकर फैंस शेयर कर रहे हैं और अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने कब से दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर को सबसे छुपाकर रखा था। इसके लिए फैंस दीपिका की हालिया पब्लिक अपीयरेंस पर 'गिद्ध जैसी नजरें' जमाए बैठे हैं और खंगालकर वीडियोज निकाल रहे हैं। 20 मार्च को जब दीपिका ऋषभ शर्मा के कॉन्सर्ट में नजर आई थीं, तो उन्होंने एक कुर्ता सूट पहना था। साथ में सासू मां और ननद थीं। वीडियो शेयर कर एक यूजर ने लिखा, 'मेरे को लगा था कि ये प्रेगनेंट है। बधाई हो दीपिका और रणवीर।' एक और कमेंट है, 'मैंने भी ये नोटिस किया था।'


रणवीर संग ओवरसाइज टी-शर्ट में दिखीं दीपिका
कॉन्सर्ट के बाद दीपिका पति रणवीर के साथ ढीली-ढाली पैंट और ओवरसाइज टी-शर्ट में नजर आई थीं, और उसे देखकर भी फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस तब प्रेगनेंट थीं। मालूम हो कि दीपिका और रणवीर सिंह 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ के पैरेंट्स बने थे और अब जल्द ही दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।