Navratri Rangoli Design: घर के द्वार पर मातारानी के चरण बनाना होता है शुभ, आसानी से बनाने के लिए जानें गेरू कला

Newspoint
Newspoint
Navratri Rangoli Mata Charan Design: नवरात्रि में मां दुर्गा का स्वागत करने के लिए घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। अक्सर कई लोग कठिन डिज़ाइन्स और रंगों के तालमेल के कारण रंगोली बनाने से कतराते हैं। अगर आपको भी रंगोली बनानी नहीं आती, तो इस नवरात्रि आप बहुत ही कम समय में मातारानी के शुभ चरण बनाकर अपने घर को सजा सकते हैं।

कॉटन बड और गेरू कला की मदद से बने ये पारंपरिक चरण न केवल आपके मुख्य द्वार की देहरी को अलौकिक सुंदरता देते हैं, बल्कि घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं। तो चलिए जानते हैं गेरू और सिंपल टूल्स से झटपट चरण बनाने के सबसे आसान तरीके।
Newspoint
Hero Image
सफेद रंगोली पाउडर से पहले दो समानांतर 'U' आकार की बाहरी सीमा तैयार करें। एक चरण के अंदर लाल रंग और दूसरे के अंदर पीला रंग भरकर उन्हें अट्रैक्टिव रूप दें। इसके बाद कॉटन बड या टूल की मदद से ऊपर उंगलियों की छोटी-छोटी बिंदियां बनाएं। यह 3D स्टाइल रंगोली देखने में बहुत ही भव्य और सुंदर लगती है।
Newspoint
चरणों की रंगोली के ऊपर या नीचे 'ॐ', स्वस्तिक या श्रीं जैसे पवित्र धार्मिक चिह्न बनाएं। इसके साथ ही त्रिशूल या दीपक की आकृतियां उकेरने से रंगोली की धार्मिक महत्ता और बढ़ जाती है। यह साधारण सी रंगोली को भी बेहद भव्य और आध्यात्मिक लुक देता है।
Newspoint
बनाए गए चरणों के आसपास लाल गुलाब, गेंदे (पीले और नारंगी) के फूलों की पंखुड़ियां बिखेरें। फूलों का प्राकृतिक रंग और उनकी महक घर के वातावरण को पवित्र बनाती है। आप चरणों के दोनों तरफ छोटे-छोटे मिट्टी के दीये भी प्रज्वलित करके रख सकते हैं।
Newspoint
अगर आप प्राकृतिक और पारंपरिक लुक पसंद करते हैं, तो फर्श पर गेरू या लाल रंग से माता के चरणों का आधार बनाएं। बड या इयरबड की सहायता से चरण के गोल घुमावदार आकार और उंगलियों के चिह्न उकेरें। इस प्रकार की पारंपरिक ऐपण कला पूजा कक्ष और मुख्य द्वार की देहरी पर बेहद पावन और सुंदर लगती है।
Newspoint
चरण बनाने के बाद उनके दोनों ओर पीली और लाल रंगोली पाउडर से सीधी रेखाएँ खींचकर सुंदर बॉर्डर तैयार करें। बॉर्डर के ऊपर सफेद पाउडर से छोटे-छोटे डॉट्स या फूल की पंखुड़ियाँ बनाएं। यह आसान बॉर्डर माता के चरणों को एक साफ, उभरा हुआ और संपूर्ण लुक देता है।​

​
Newspoint
रंगोली बनाते समय हाथों के निशान हटाने के लिए सूती कपड़े का इस्तेमाल करें ताकि डिजाइन साफ-सुथरा दिखे। अगर आप चाहते हैं कि चरण कई दिनों तक बने रहें, तो एक्रिलिक रंगों या गीले ऐपण का उपयोग करें। मुख्य द्वार पर बने ये शुभ चरण मां दुर्गा के स्वागत के लिए सर्वोत्तम माने जाते हैं। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।