एक्ट्रेस और ज्वैलरी डिजाइनर नीलम कोठारी ने अपनी जिंदगी को अपने अंदाज में जीती हैं। उन्होंने पहले ऋषि सेठिया से शादी की, जिनकी नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 65,000 करोड़ है। और, तलाक के बाद 2011 में बॉलीवुड अभिनेता समीर सोनी से शादी की। वैसे अमीरी की बात करें तो नीलम खुद भी कुछ कम नहीं हैं। जिसकी झलक लोनावला स्थित 30 साल पुराने आलीशान बंगले 'ले शैले' साफ देखने को मिलती है।
इस घर की असली खूबसूरती विंटेज और टाइमलेस डेकोर थीम है, जहां आज भी करीब 100 साल पुराने नक्काशीदार फर्नीचर और एंटीक संदूक शान से रखे हैं। यह बंगला हर उस इंसान के लिए बेहतरीन होम डेकोर इंस्पिरेशन है, जो आशियाने को सिर्फ ट्रेंडी नहीं बल्कि शाही और सोंधा लुक देना चाहता है। नीलम का घर साबित करता है कि पुराना फर्नीचर और विरासत में मिली चीजें आशियाने को सबसे अलग और आलीशान बनाती हैं।
नीलम कोठारी के बंगले का बाहरी लुक वाकई बहुत खूबसूरत और विंटेज वाइब देता है। यह दो मंजिला इमारत लाल-भूरे रंग के पत्थरों की दीवारों से बनी है, जो इसे पुरानी और क्लासिक हवेली जैसा लुक देती है। खिड़कियों और छतों के किनारों पर हरे रंग का बॉर्डर इसके डिजाइन को और भी अट्रैक्टिव बनाता है। यह बिल्कुल किसी पुराने विक्टोरियन स्टाइल के घर जैसा है। इस 30 साल पुराने घर का नाम 'ले शैले कोठारी'है।
बंगले का एंट्रेंस बेहद शानदार और शाही वाइब देता है। सीढ़ियां सीधे मेन गेट पर ले जाती हैं, जहां कांच और लकड़ी का बना एक खूबसूरत डबल डोर लगा है। दरवाजे के ऊपर बना मेहराबदार डिजाइन और उसमें लगी लाइट इसके विंटेज लुक को और बढ़ा देती है। लाल-भूरे पत्थरों की दीवारें और दोनों तरफ लगे सफेद रंग के नक्काशीदार ब्रैकेट बहुत ही क्लासिक लगते हैं। पुराने स्टाइल के मिट्टी के बड़े गमले एरिया को एक नेचुरल और वॉर्म लुक देते हैं।
लिविंग एरिया बड़ा, हवादार और सुकून देने वाला है। यहां का फर्श गहरे भूरे रंग के क्लासिक टाइल्स से बना है, जो कमरे को एक ट्रेडिशनल लुक देता है। बैठने के लिए अलग-अलग तरह के सोफे रखे गए हैं। एक तरफ जहां हल्के क्रीम रंग के सोफे हैं, वहीं दूसरी तरफ मिंट ग्रीन रंग की आर्मचेयर इस पूरे स्पेस में एक फ्रेश कलर जोड़ती हैं। दीवार पर बनी बड़ी-बड़ी लकड़ी की खिड़कियों से बाहर का नजारा दिखता है और अंदर खूब रोशनी आती है।
नीलम के घर में रखा लकड़ी का संदूक और इस पर रखा शोपीस किसी म्यूजियम की कीमती चीज जैसा लगता है। नीलम कोठारी के मुताबिक यह फर्नीचर लगभग 100 साल पुराना है, जो घर को एक रॉयल और एंटीक लुक देता है। इस गहरे भूरे रंग के संदूक पर की गई नक्काशी कमाल की है, जिसमें प्राचीन समय के लोगों की आकृतियां बहुत खूबसूरती से उकेरी गई हैं। इसके ऊपर रखी चीनी या एशियाई स्टाइल की मूर्ति इसकी ऐतिहासिक खूबसूरती को और बढ़ा देती है।
नीलम के घर के अलग-अलग कोनों में बेहतरीन विंटेज फर्नीचर है। यहां लकड़ी का पुराना ड्रेसिंग टेबल, नक्काशीदार स्टैंड और एक बेहद खूबसूरत क्लासिक दीवान रखा है, जो घर को पुराना और शाही लुक देते हैं। इस पूरे कलेक्शन में सबसे खास है नीलम की मां के हाथ से बनी खूबसूरत पेंटिंग है, जिसे दीवार पर बड़े ही प्यार से सजाया गया है। यह पेंटिंग किसी पुरानी जगह या हवेली के दृश्य को दिखाती है।
डाइनिंग एरिया बेहद आलीशान और विंटेज स्टाइल का है। कमरे के बीचों-बीच एक बड़ी सी लकड़ी की डाइनिंग टेबल रखी है, जिस पर कांच लगा हुआ है और इसके चारों तरफ मैचिंग की खूबसूरत कुर्सियां हैं। दीवार पर सजे चीनी मिट्टी के रंग-बिरंगे प्लेट्स और बर्तन इस जगह की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। किनारे पर रखा बड़ा सा डार्क वुडन कैबिनेट और बड़ी-बड़ी खिड़कियां इस पूरे स्पेस को एक शाही और क्लासिक लुक देती हैं।
डाइनिंग एरिया की सजावट सुंदर और यूनिक हैं। यहां की दीवारों को पेंटिंग्स के बजाय चीनी मिट्टी की खूबसूरत नीली-सफेद प्लेट्स, केतलियों और कप-जग से सजाया गया है, जो बेहद क्रिएटिव लगते हैं। एक कोने में रखी लकड़ी की नक्काशीदार रैक पर पुराने स्टाइल के जार और मग सजाए गए हैं, जो विंटेज लुक देते हैं। बारीक कलाकारी वाले ये बर्तन और केतलियां न सिर्फ डाइनिंग एरिया को एक वॉर्म और क्लासिक वाइब देते हैं, बल्कि घर की इंटीरियर डेकोरेशन में चार चांद लगा देते हैं।
नीलम कोठारी का किचन काफी बड़ा, खुला और सिंपल डिजाइन का है। लकड़ी के बने ढेर सारे कैबिनेट हैं, जो सामान रखने के लिए काफी जगह देते हैं। किचन के बीचों-बीच एक छोटा डाइनिंग या सर्विंग टेबल रखा है, जिस पर सुंदर प्रिंटेड मैट बिछी है और साथ में कुर्सियां लगी हैं। डबल सिंक एरिया के पास बनी बड़ी सी खिड़की से बाहर का नजारा दिखता है और अंदर अच्छी धूप आती है। माइक्रोवेव, गैस स्टोव और बर्तनों के स्टैंड के साथ यह किचन विंटेज होने के साथ-साथ बहुत काम का भी लगता है।