90 के दशक में बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग और स्टाइल से सबका दिल जीतने वाली उर्मिला मातोंडकर का स्टाइल आज भी किसी से कम नहीं है। तभी तो उनकी तस्वीरें सामने आते ही लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। वहीं, अब गोल्डन गर्ल वाला उनका ग्लैमरस अवतार छा गया। जिसके लिए वह शॉर्ट ड्रेस पहनकर तैयार हुईं और अपनी कातिलाना अदाओं का जादू चला गईं।
बेशक उर्मिला अब 52 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनका स्टाइल आज भी यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देता है और अब चमचाती गोल्डन ड्रेस में उन्हें देख लोगों की नजरें ही नहीं हटी। हसीना 30-35 साल की एक्ट्रेस जैसे अदाएं दिखा गईं, जहां उनका ग्लैमर देखकर लगा जैसे उनकी उम्र बढ़ नहीं बल्कि घटती जा रही है। यकीन न हो तो खुद उनके सिजलिंग रूप पर नजर डाल लीजिए। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @ urmilamatondkarofficial)
अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली उर्मिला यहां सेक्विन सितारों से सजी ड्रेस में नजर आ रही हैं। जिसका डिजाइन और शिमरी इफेक्ट उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहा है। जिसमें उन्हें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट कुणाल मुंधे ने स्टाइल किया और लेबल citara की शॉर्ट ड्रेस पहनाई। जिसमें उर्मिला का ग्लैमर देखते ही बना।
उर्मिला की ड्रेस में गोल्डन सेक्विन सितारों से डिटेलिंग की गई। जिससे लुक में ढेर सारा ब्लिंगी इफेक्ट आ रहा है, तो हॉल्टर नेक वाला डिजाइन लुक में ड्रामा ले आया। जिसकी डीप नेक और फ्लॉन्ट होते ब्रोड शोल्डर्स लुक की सिजलिंग वाइब्स दो एन्हांस कर रहे हैं, तो प्लीट्स से आता टॉप में फॉल इसे और अट्रैक्टिव बना रहा है।
ड्रेस के अपर पोर्शन को बैलून टॉप स्टाइल बैगी डिटेल दी है, तो स्कर्ट को बॉडी हगिंग फिट दी। जिसकी शॉर्ट लेंथ उनके टोन्ड लेग्स को ब्यूटीफुली फ्लॉन्ट कर रही है, तो नॉट डिटेल ने वेस्ट को डिफाइन किया। जिसे टॉप में आता फॉल और स्कर्ट को फिटेड पैटर्न विजिबल हुआ और साइ़ में नॉट लटकी नजर आई।
लुक की वाइब को गोल्डन रखने के लिए उन्होंने अपनी जूलरी भी गोल्डन ही सिलेक्ट किया। जहां उनके बड़े- से हूप्स इयररिंग्स लुक में मॉडर्न टच ले आए, तो उन्होंने नेकपीस को स्किप करते हुए हॉल्टर नेक को हाइलाइट होने दिया। इसके अलावा हाथ में रिंग्स और ब्रेसलेट वाला अंदाज भी पूरे लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गया। जिसे फाइनल टच हसीना ने गोल्डन हाई हील्स के साथ दिया।
उर्मिला ने न्यूड ग्लॉसी लिप्स और शिमरी आइशैडो के साथ अपना लुक पूरा किया, तो बालों को साइड पार्टीशन के साथ वैवी टच दिया। जिसने उनके लुक की ब्लिंगी वाइब्स को कॉम्प्लिमेंट किया। जिसकी फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कोई उन्हें ब्यूटीफुल कह रहा है, तो किसी ने रंगीला गर्ल बताकर प्यार लुटाया। एक ने लिखा, 'wow उर्मिला मैम इस उम्र में भी आप इतनी खूबसूरत इतनी यंग दिखती हो', तो दूसरे ने कमेंट किया, 'बहुत सुंदर और क्यूट मैम, आप मेरी सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस हो'।

सेक्विन ड्रेस लुक में ग्लैमरस और पार्टी- रेडी वाइब तुरंत देती हैं। कैमरे और पार्टी लाइट्स में बेहद आकर्षक लगती हैं। शिमरी लुक की वजह से बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी स्टाइलिश लुक मिलता है। कम एफर्ट्स के साथ स्टेटमेंट लुक देती हैं, तो मिनिमल स्टाइलिंग से रिच और लग्जरी फील मिलती है। बर्थडे, कॉकटेल, रिसेप्शन और नाइट पार्टी जैसे कई मौके के लिए बेस्ट ऑप्शन है। गोल्डन, रेड, ब्लैक या सिल्वर ही नहीं इन दिनों लाइट्स शेड की सेक्विन ड्रेसेस भी ट्रेंड में हैं, जो भी क्लासी लुक देती हैं। ऐसे में यंग लड़कियां खुद को सेक्विन ड्रेस में स्टाइलिश लुक दे सकती हैं, जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं जाती और हमेशा ग्लैमरस लुक देती हैं।