पलक तिवारी को फैशनिस्टा कहना गलत नहीं होगा। तभी तो उनके लुक्स हमेशा फैशन गोल्स दे जाते हैं और वह नए एक्सपेरिमेंट करने से भी पीछे नहीं रहतीं। लेकिन, अब 25 साल की हसीना के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सबका ध्यान खींच ले गईं, जहां उन्होंने जींस को ग्लैमरस तरीके से स्टाइल किया और अपनी कातिलाना अदाएं दिखाकर सबको कायल कर गईं। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
वैसे तो पलक के लुक्स हमेशा ही एक से बढ़कर एक स्टनिंग होते हैं, लेकिन इन तस्वीरों में ब्रालेट के साथ जींस पेयर करने वाला अंदाज गजब का लगा। जिसे उन्होंने बड़े- ही क्लासी तरीके से कैरी किया और सबको टक्कर दे गईं। इसके अलावा अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में भी हसीना का कैजुअल येट स्टाइलिश लुक परफेक्ट लगा। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @palaktiwarii)
सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के चलते हमेशा चर्चा में छा जाने वाली पलक ने कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन के फोटोशूट के दौरान की फोटोज शेयर की। जहां वह एक शॉपिंग मॉल के अंदर जींस के साथ क्रॉप जैकेट डाले नजर आईं। जिनकी फोटोग्राफर तस्वीरें ले रहा है, तो पलक का स्वैग यहां देखते ही बना। जिसके फैंस भी मुरीद हो गए।
पलक यहां ब्रालेट के साथ स्ट्रक्चर्ड क्रॉप जैकेट पहने नजर आ रही हैं। जहां पूरे लुक का फोकस ब्रालेट पर है, तो इसे बैलेंस में रखने के लिए उन्होंने रॉयल ब्लू कलर की मैंडरिन कॉलर वाली जैकेट पहनी। जिसमें ब्लेजर की तरह लेपिल नहीं होते। वहीं, इसे गोल्डन बटन डिटेलिंग देकर फुल स्लीव्स के कफ को मरून टच दिया और फिर गोल्डन कलर से कर्वी डिजाइन बनाया, जो लुक में ट्विस्ट ऐड कर रहा है।
पलक ने लुक को फाइनल टच हाई- वेस्ट जींस के साथ दिया, जो इसे कैजुअल और आरामदायक वाइब देती है। जिससे ऑलओवर लुक में ऊपर बोल्ड और नीचे रिलैक्स्ड फिट का कॉम्बो बैलेंस क्रिएट करता है। यही नहीं जैकेट से की गई स्मार्ट लेयरिंग इसे और स्टनिंग बनाती है। जिसमें पलक की अदाएं और पोज देने का अंदाज बेहद कमाल का लगा।
जब बारी इस एफर्टलेस लुक को स्टाइल करने की आई, तो पलक ने एक्सेसरीज को न के बराबर ही रखा। जिससे सारा फोकस उनके कपड़ों पर ही जा रहा है। वह गोल्डन स्टड इयररिंग्स पहने नजर आईं, तो बालों को मिडिल पार्टीशन के सॉफ्ट वैवी टच देकर ओपन रखा। वहीं, ब्राउन न्यूड लिप्स के साथ सटल मेकअप हसीना के फीचर्स को एन्हांस कर गया।
यहां पलक का जींस लुक हॉटनेस के साथ ही लुक में फ्लर्टी वाइब्स ला रहा है। हसीना ने लग्जरी ब्रांड Calvin Klein का वाइट क्रॉप्ड टैंक टॉप पहना। जिसे फ्रंट में क्लीन, स्पोर्ट लुक दिया, तो बैक पर टाई-अप डिटेल देकर टीज एलिमेंट ऐड किया। जिसके साथ पिंक ब्रालेट और बॉट्म लुक में पॉप कलर ऐड कर गए, तो ग्रे कलर की हाई- वेस्ट रिलैक्सड जींस कंफी वाइब्स दे रही है। जहां लूज फिट और फिटेड क्रॉप टॉप का कॉम्बो परफेक्टली बैलेंस्ड लगा।
पलक ने कैजुअल लुक में प्लेफुल वाइब्स ऐड करने के लिए अपनी एक्सेसरीज को कलरफुल टच दिया। वह बीडेड लेयर्ड नेकपीस पहने नजर आईं, तो ब्रेसलेट के साथ इयररिंग्स और रिंग भी पहन ली। वहीं, बालों को कभी ओपन रखा, तो कभी बन में बांध लिया। जहां हल्का शिमरी मेकअप पूरे अटायर की फंकी वाइब को कॉम्प्लिमेंट करके उन्हें स्टाइलिश टच दे गया।
फोटोशूट के अलावा पलक के अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी वाले लुक्स भी शानदार लगे। बॉडी हगिंग कलरफुल क्रॉप टॉप उनके कर्व्स को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है। जिसके साथ वह क्रश्ड फैब्रिक वाला ट्राउजर पहने हुए हैं, तो वाइट ट्राउजर के साथ क्रॉप टैंक टॉप वाला स्टाइल भी कंफी और स्टनिंग लगा। जिन्हें नेचुरल मेकअप के साथ पूरा करके सादे कपड़ों में भी पलक ने ग्लैमरस रूप दिखाया।