प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की सादगी और भक्तिमय शैली हमेशा उनके श्रद्धालुओं का दिल जीत लेती है। इस बार दिवाली के अवसर पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ घर पर विशेष पूजा-अर्चना की और त्योहार की खुशियां बांटी। इसी दौरान उनके घर के अंदर की बेहद खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें पहली बार सामने आई हैं, जिन्हें देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
तस्वीरों में उनके घर का इंटीरियर, भव्य रूप से सजा पूजा स्थल, सीढ़ियों का मॉर्डन डिजाइन और डाइनिंग एरिया साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा, गेंदे के फूलों और रंगों से सजी खूबसूरत रंगोली और छत पर मनाई गई दिवाली की सादगी भरे पल हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। आपको ना सिर्फ उनके घर की तस्वीरें पसंद आएंगी बल्कि सजावट के लिए आइडिया भी देंगी।
घर का इंटीरियर ट्रेडिशनल इंडियन आर्किटेक्चर और आध्यात्मिक शैली का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। फर्श पर किया गया सफेद संगमरमर का काम और उस पर काले पैटर्न वाली बॉर्डर की फिनिशिंग कमरे को एक मॉर्डन और साफ-सुथरा लुक देती है। पूजा स्थल को किसी मंदिर के मंडप की तरह बेहद खूबसूरत सजाया गया है, जिसमें गहरे नीले और हरे रंग के मखमली कपड़ों का उपयोग हुआ है। खंभों पर की गई नक्काशी, सुनहरा सिंहासन, पीतल के दीपक और केले के पत्तों की सजावट इसके इंटीरियर में सांस्कृतिक दिव्यता और शाही सुंदरता जोड़ती है।
सीढ़ियां और अंदरूनी हिस्सा घर के इंटीरियर को एक मॉडर्न और एलिगेंट लुक देता है। सीढ़ियों की ग्रिल पर किया गया ब्लैक ग्लॉसी वर्क और नीचे का सफेद हिस्सा इसे बहुत ही साफ-सुथरा डिजाइन देता है। पीछे की दीवार पर लगी डायमंड-कट स्टाइल की लाइट क्रीम टाइल्स कमरे को एक शांत और क्लासी लुक देती हैं। साथ ही, बैकग्राउंड में दिख रहा वुडन फर्नीचर इस जगह को बेहद क्लासी बनाता है।
वहीं डाइनिंग टेबल और फर्नीचर घर के इंटीरियर को एक सिंपल, मॉडर्न और सोबर लुक देते हैं। डाइनिंग सेट में इस्तेमाल की गई डार्क वुडन या ब्लैक फिनिश वाली ऊंची बैक की कुर्सियां और साथ में हल्के रंग की कुशनिंग कमरे को एक क्लासी कंट्रास्ट देती है। जबकि वुडन शेल्फ घर के सामान को सलीके से रखने के लिए डिजाइन किया गया है। लकड़ी की प्राकृतिक रंगत और दीवार का हल्का टोन आपस में मिलकर जगह को साफ-सुथरा दिखा रहे हैं।
दीवाली के मौके पर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी शिप्रा शर्मा ने बेहद खूबसूरत रंगोली बनाई थी। एक तरफ गेंदे के ताजे पीले और नारंगी फूलों की पंखुड़ियों से तैयार प्राकृतिक रंगोली त्योहार की खुशबू और ताजगी बढ़ा रही है। वहीं दूसरी ओर नीले, लाल और पीले रंगों के साथ बनाई जा रही गोल डिजाइन की रंगोली काफी अट्रैक्टिव और क्रिएटिव लग रही है।
घर की छत काफी बड़ी, खुली और व्यवस्थित है। फर्श पर लगा मोजेक या टाइल्स का काम छत को एक मजबूत और साफ-सुथरा लुक देता है। छत के ऊपर बने स्ट्रक्चर में लगी फॉल्स सीलिंग की स्पॉटलाइट्स रात के समय इस जगह को बहुत ही सुंदर रोशनी से रोशन करती हैं। यह खुला स्पेस त्योहारों पर आतिशबाजी, समारोह और परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेहद मुफीद है। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम पोस्ट और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।