अंबानी परिवार की महिलाएं अपने लग्जरी फैशन सेंस को लेकर अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं, अब दिवाली के बाद घर की छोटी बहुरानी राधिका मर्चेंट का फेस्टिव लुक सामने आया है। जिसमें वह रंग- बिरंगे फूलों से सजे लहंगे को पहने दिखीं, जिसमें भारतीय कारीगरी को मॉडर्न स्टाइलिंग के साथ बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया है। यही नहीं राधिका की मैचिंग फ्लोरल थीम जूलरी पर नजरें टिक गईं, जो पूरे लुक की बड़े- ही सुंदर तरीके से कॉम्प्लिमेंट कर रही है।
अब यूं तो राधिका हमेशा ही अपनी क्लासी स्टाइलिंग और फैशनेबल लुक्स के चलते चर्चा में आ जाती हैं, लेकिन लेटेस्ट फेस्टिव लुक उन्हें एकदम फ्रेश और एलिगेंट वाइब्स दे गया। जिसकी स्टाइलिंग और कैरी करने का अंदाज शानदार है, तभी तो उनका फेस्टिव लुक देर से सामने आने के बाद अपनी छाप छोड़ गया। जिसकी एक- एक डिटेल बेहद खास है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @manishmalhotra05)
राधिका मर्चेंट का फ्लोरल लहंगा रंगों और भारतीय टेक्सटाइल की खूबसूरती का शानदार उदाहरण है। उनके इस आउटफिट को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है। जिसमें एंटीक गोल्ड बेस के साथ टरक्वॉइज, मिंट ग्रीन, रोज पिंक और लाइलैक जैसे रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो लहंगे को रॉयल और फ्रेश लुक दे रहे हैं। राधिका को इस लुक में सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एस्थर पिंटो ने बड़ी- ही खूबसूरती से स्टाइल किया है।
राधिका के हैंडवुवन ब्रोकेड लहंगे पर बारीक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई है। इसमें अलग- अलग रंगों के फूलों और पारंपरिक मोटिफ्स को खूबसूरती से उकेरा गया है, जो एक- दूसरे रंग के साथ बड़े ही सुंदर तरीके से ब्लैंड हो रहे हैं और बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। लहंगे के घेर और बॉर्डर पर भी हैवी कढ़ाई देखने को मिलती है, लेकिन फ्लोरल डिटेलिंग इसे भी एलिगेंट फिनिश दे रही है। एंटीक गोल्ड बेस पर रंग- बिरंगे धागों का काम आउटफिट को खास बना रहा है।
लहंगे के साथ मैचिंग चोली दी गई है, जिस पर मल्टीकलर फ्लोरल मोटिफ्स और बारीक एम्ब्रॉयडरी है। ब्लाउज की वी- नेक और हुक वाले एरिया को बेल बनाकर हाइलाइट किया, तो बाकी मिंट ग्रीन फैब्रिक पर फूलों वाला डिजाइन सुंदर लग रहा है। वहीं, मेगा स्लीव्स पर लगी लटकन लुक में मूवमेंट जोड़ रही हैं। इसके अलावा उनके दुपट्टे को ओम्ब्रे बांधनी स्टाइल में तैयार किया गया है, जिसका कलर टरक्वॉइज से मिंट ग्रीन में बदलता नजर आता है। इसके ब्रोकेड पल्लू पर खूबसूरत कढ़ाई है, जबकि किनारों पर क्रिस्टल से सजे कॉइन टैसल्स लगे हैं।
राधिका की जूलरी की बात करें, तो उन्होंने इसमें भी फ्लोरल थीम को चुना है। उनके स्टेटमेंट नेकलेस में पिंक इनेमल के साथ पर्ल ड्रॉप दिए और साथ ही कुंदन वर्क भी नजर आ रहा है। जिसके साथ मैचिंग इयररिंग्स लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गए, तो उनका पोल्की बैंगल्स का स्टैक बेहद सुंदर लगा। जिसमें ओपन वर्क हुआ है, यानी इस तरह का काम जिसमें जूलरी के बीच गैप होता है स्किन नजर आती है। ऐसे में जूलरीसिलेक्शन लहंगे की रंगीन एम्ब्रॉयडरी के साथ खूबसूरती से मेल खा रहा है।
राधिका के लहंगा लुक में हैंडवुवन ब्रोकेड, बांधनी, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और पांरपरिक टैसल्स के जरिए भारतीय कारीगरी की झलक दिखाई देती है। पारंपरिक टेक्सटाइल और मॉडर्न कॉउचर का यह मेल लुक को खास बनाता है। जिसे उन्होंने मिडिल पार्टिंग के साथ हाफ पिनअप बालों को सॉफ्ट वैवी टच देकर स्टाइल किया और मेकअप को भी सटल रखा। जिसने उनकी नेचुरल ब्यूटी को एन्हांस किया।
कलर कॉम्बिनेशन- एंटीक गोल्ड के साथ पेस्टल और ब्राइट शेड्स मिलाकर रॉयल लुक पाएं। फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी- रंग- बिरंगे फ्लोरल मोटिफ्स वाले आउटफिट को चुनें दुपट्टे के साथ एक्सपेरिमेंट- ऑर्गेंजा या नेट को छोड़ ओम्ब्रे या बांधनी दुपट्टे से लहंगे को नया टच दें। जूलरी की लेयरिंग- नेकलेस, इयररिंग्स और चूड़ियों को आउटफिट के रंगों से मैच करें। सटल मेकअप- हैवी एथनिक आउटफिट के साथ सॉफ्ट मेकअप और खुले बाल खूबसूरत लगते हैं।