'छोटी ऐश्वर्या राय' का सिजलिंग अवतार वायरल, काउच पर लेट स्कर्ट- टॉप में बिखेरा जलवा, सारा की अदाएं कर गईं फिदा

Newspoint
Newspoint
'धुरंधर' में 'यालिना' बनकर, तो 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाने वाली सारा अर्जुन का लेटेस्ट लुक फैंस का दिल जीत रहा है। जिसके लिए वह स्कर्ट- टॉप पहनकर तैयार हुईं और अपनी कातिलाना अदाएं दिखाकर बाजी मार ली। जिससे नजरें हटाना फैंस के लिए मुश्किल-सा हो गया, तो 20 की उम्र में ही उनका ग्लैमरस अंदाज सबको टक्कर दे गया।

यूं तो 'छोटी ऐश्वर्या राय' का टैग पाने वाली सारा हमेशा ही अपने लुक्स से सबको इंप्रेस कर जाती हैं, लेकिन लेटेस्ट फोटोशूट में उनकी अदाएं लुक की हाइलाइट बन गईं। जिस तरह से उन्होंने खुद को कॉन्फिडेंस के साख कैरी किया, वो शानदार लगा और दिल जीत गया। ऐसे में लड़कियां भी चाहे तो उनके लुक से आइडिया लेकर पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @saraarjunn)
Newspoint
Hero Image
सारा यहां लग्जरी ब्रांड Dolce & Gabbana का स्कर्ट- टॉप सेट पहनकर तैयार हुईं, जो उनके पूरे लुक को रिच और सॉफिस्टिकेटेड वाइब दे रहा है। इस लुक को स्टाइलिस्ट और फैशन फोटोग्राफर साशा जयराम ने स्टाइल किया है। जिन्होंने इसे ओनरडन न रखते हुए मिनिमल और क्लीन रखा। यही वजह है कि आउटफिट खुद ही हाइलाइट हो रहा है।
Newspoint
आउटफिट की डिटेल्स पर गौर करें , तो उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाला स्टनिंग को-ऑर्ड सेट पहना है। जिसमें सॉफ्ट और डार्क शेड्स का मिस्क देखने को मिल रहा है। इसमें मैचिंग स्कर्ट और टॉप शामिल हैं। जहां टॉप को बोट स्टाइल हल्का काउल नेक देते हुए स्लीव्स को 3/4 रखा। जिसका क्रॉप्ड फिनिश लुक में टीज एलिमेंट लेकर आ रहा है। वहीं, फैब्रिक की फ्लोइंग फिनिश और फिटेड सिल्हूट सारा के लुक को ग्रेसफुल बना रही है।
Newspoint
क्रॉप टॉप के साथ सारा ने बॉडी हगिंग स्कर्ट पेयर की, जिनका कॉम्बिनेशन लुक को बेहद स्लीक और फेमिनिन अपील देता है। यह उनकी वेस्ट को खूबसूरती से हाइलाइट करता है और कर्व्स को एन्हांस करते हुए उन्हें क्लासी और पॉलिश्ड फिनिश दे गया। स्कर्ट- टॉप पर वाइट और ब्राउनिश शेड के मिक्स के साथ फ्लोरल पैटर्न बने हैं, तो इसके बेस को ब्लैक रखा।
Newspoint
अब लुक की स्टाइलिंग की बात करें, तो इसे मिनिमल और सॉफ्ट टोन में रखा। जिससे फोकस सारा की अदाओं और कपड़ों पर जा रहा है। सॉफ्ट वैव्स में खुले बाल और पिंकिश टोन के साथ ग्लॉसी मेकअप फेचर्स को एन्हांस कर गया। वहीं, ब्लैक स्ट्रैपी हील्स लुक को एलिमेंट फिनिश देती हैं। जहां एक्सेसरीज को मिनिमल रखा गया और सोफे पर रिलैक्स्ड पोज के साथ सारा की कातिलाना अदाएं उनके लुक को क्लासिक, मॉडर्न और थोड़ा-सा एड्जी फील दे गई।
Newspoint
फ्लोरल स्कर्ट- टॉप या को- ऑर्ड सेट चुनते समय सॉफ्ट और डार्क शेड्स का बैलेंस रखें, जो एलिगेंट लगेगा। गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट लुक में फ्रेशनेस लेकर आता है, ऐसे में समरी वाइब्स देते कलर्स भी चुन सकती हैं। आउटफिट में फ्लोरल पैटर्न से ड्रामा ऐड हो रहा है, तो एक्सेसरीज को मिनिमल रखें, जिससे लुक क्लीन लगेगा। सॉफ्ट वैवी हेयर के साथ ग्लॉसी मेकअप से नेचुरल ग्लो आएगा। ब्लैक स्ट्रैपी हील्स या सिंपल फुटवियर से लुक को क्लासी फिनिश मिलेगी।
Newspoint
वैसे तो सारा का स्टाइलिश रूप हेड टू परफेक्ट लग रहा है, लेकिन उनके लुक की असली हाइलाइट उनके एक्सप्रेशन्स हैं, जो पूरे शूट में एक सॉफ्ट और ड्रीमी वाइब्स ऐड कर रहे हैं। कभी नजाकत के साथ देखने, तो कभी चेहरे पर जुल्फों को डालना कमाल का लगा। जहां रिलैक्सड पोज देने के साथ उनका कॉन्फिडेंट अंदाज लुक को और भी कैची बना देता है। वहीं, चेहरे पर ग्लो के साथ प्यारी- सी स्माइल इस स्टाइल को ओवरऑल एलिगेंट वाइब दे गई।