पत्नी को दर्द में तड़पता देख पति ने लेबर रूम में जाने से किया इनकार, डॉ. बोलीं-इतनी ब्लीडिंग देखना....

Newspoint
Newspoint
नॉर्मल डिलीवरी के दौरान महिलाओं को बेपनाह दर्द से गुजरना पड़ता है। ऐसे समय में अक्सर उन्हें अपने पति के सहारे की जरूरत महसूस होती है। हालांकि, हर बार यह स्थिति पतियों के लिए भी आसान नहीं होती, क्योंकि कई बार वे भी भावनात्मक और मानसिक रूप से घबरा जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सोनिया गुप्ता के पास सामने आया, जहां एक महिला लेबर पेन में तड़प रही थी और उसने अपने पति को बुलाने की गुजारिश की। लेकिन पति ने यह कहते हुए लेबर रूम में जाने से इनकार कर दिया कि उनसे यह स्थिति देखी नहीं जाएगी। पर‍िस्थिति को समझते हुए एक्‍सपर्ट ने कहा कि यह कठिन पल होता है और कई बार हसबैंड भी इतना ब्‍लीड‍िंग और दर्द देखकर असहज हो जाते हैं।
Hero Image