'मां-बाप वो होते हैं, जो बच्चों पर हर चीज का एहसान जताते हैं'…एक बेटी ने पेरेंट्स पर निकाली भड़ास, कहीं ऐसी-ऐसी बातें

Newspoint
Newspoint
हर बच्चे के मन में अपने माता-पिता को लेकर कुछ न कुछ फीलिंग्स होती हैं। इनमें कई बातें ऐसी भी होती हैं, जो पेरेंट्स को शायद पसंद न आएं। ऐसी ही एक सोच एक बेटी ने पेरेंट्स को लेकर अपनी राय साझा करते हुए बताई है। इस बेटी ने कहा कि माता-पिता वो होते हैं, जो बच्चों पर हर चीज का एहसान जताते हैं कि हमने तुम्हारे लिए ये किया और वो किया। इसके अलावा भी बेटी ने पेरेंट्स को लेकर कई और बातें कहीं। आइए जानते हैं पूरा मामला।
Newspoint
Hero Image
कंटेंट क्रिएटर स्नेहा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने पेरेंट्स को लेकर अपनी राय रखते हुए कहा कि मां-बाप कौन होते हैं? मां-बाप वो होते हैं, जो हमें दुनिया से डरना सिखाते हैं। दूसरों के सामने चुप कैसे रहना है, समाज की बातें कैसे सुननी हैं और समाज को अपनी जिंदगी से ऊपर कैसे रखना है, यह भी सिखाते हैं।
Newspoint
वह आगे कहती हैं कि मां-बाप वो होते हैं, जो हमें जिंदगी में संघर्ष करना सिखाते हैं। वे कहते हैं कि जिंदगी भर संघर्ष करो, क्योंकि हमने किया है, तो तुम भी करो। मां-बाप वो अनमोल रत्न हैं, जो अपनी बेटियों से कहते हैं कि बेटा, अगर शादी के बाद तुम्हारे साथ मारपीट हो रही है, तो एडजस्ट कर लो, क्योंकि तुम एक लड़की हो।
Newspoint
स्नेहा आगे कहती हैं कि पेरेंट्स वो भी होते हैं, जो बच्चों को अपनी हर चीज पर एहसान जताते हैं और फिर उनसे उन एहसानों को पूरी जिंदगी चुकाने की उम्मीद रखते हैं। ऐसे होते हैं मां-बाप।
Newspoint
भले ही स्नेहा का अपना निजी अनुभव है, लेकिन अगर इससे इतर उनके उठाए गए मुद्दों पर बात करें, तो कई बार पेरेंट्स अनजाने में बच्चों को जिंदगी के संघर्षों और समाज की चुनौतियों के लिए तैयार करने के नाम पर डर, चुप रहना और हर बात सहन करना ही सबक के तौर पर सिखा देते हैं।
Newspoint
ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को समझाया जाए कि सम्मान के साथ अपनी बात रखना, गलत के खिलाफ आवाज उठाना और अपने लिए सही फैसला लेना भी जिंदगी के अहम सबक हैं।