'पंजाब की ऐश्वर्या राय' के नाम से मशहूर हिमांशी खुराना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जिनके आए दिन ग्लैमरस लुक्स सोशल मीडिया पर छा जाते हैं और अब तो वह सूट में ही अपनी अदाओं का जलवा बिखेर गईं। जहां उनके कातिलाना रूप से नजरें हटाना मुश्किला- सा हो गया। जिससे लड़कियां टिप्स लेकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं।
दरअसल, 34 साल की हिमांशी फेमस पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हैं, तो 'बिग बॉस 13' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। जिनकी नशीली आंखों और सुंदरता को देखकर ही लोगों ने उन्हें 'पंजाब की ऐश्वर्या' का टैग दिया। जिनका देसी रूप अब दिल जीत रहा है, जिसे उन्होंने बड़ी- ही खूबसूरती से स्टाइल किया और अच्छे- अच्छों को अपनी अदाओं से फेल कर गईं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @iamhimanshikhurana)
कभी हिमांशी के वेस्टर्न लुक दिल जीत लेते हैं, तो कभी वह देसी अदा दिखाकर बाजी मार लेती हैं। ऐसे में जब उनका सूट में लेटेस्ट लुक सामने आया, तो हसीना का ट्रेडिशनल अवतार दिल जीत गया। जिसे उन्होंने कम एलिमेंट्स के साथ स्टाइल किया और बेहद संदर लगीं। जिसकी डिटेल्स कुछ ऐसी हैं- ब्रांड- Ameerah Her गोल्डन Era कलर- लाइट येलो, पेस्टल पिंक वर्क- नेचर इंस्पायर्ड मोटिफ्स
हिमांशी के सूट की डिटेल्स पर गौर करें, तो पहली नजर में यह भारी नहीं लगता, लेकिन पास से देखने पर इसकी डिटेलिंग और हैंडवर्क काफी रिच दिखाई देता है। कुर्ते पर ऑलओवर सेक्विन बूटियां बनी हैं, तो बॉर्डर को सुनहरे सेक्विन बेल पैटर्न से हैवी टच दिया। लेकिन, यहां सारा ड्रामा सूट की स्लीव्स में देखने को मिला। जिस पर सेक्विन, बीड्स, कटदाना और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी का मिक्स वर्क दिखता है। फ्लोरल मोटिफ्स के साथ बटरफ्लाई और नेचर इंस्पायर्ड डिजाइन बनाए हैं, जिसके लिए मल्टीकलर सेक्विन का यूज किया गया है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @ameerahthelabel)
सूट के साथ ही दुपट्टा भी काफी ड्रीमी और रोमांटिक फील दे रहा है। जिसे सेम सूट की तरह सेक्विन पैटर्न से सजाया, तो चारों तरफ के बॉर्डर को सॉफ्ट पिंक रखा। लेकिन, यहां सबसे अट्रैक्टिव दोनों साइड्स के बॉर्डर पर बना फ्लोरल बेल पैटर्न लग रहा है। जिसके लिए सुनहरे धागों से बेल बनाई और फिर कलरफुल फ्लोरल पैटर्न के साथ ही बटरफ्लाई भी बनाई गई हैं। अगर यह दुपट्टा सिंपल होता तो शायद लुक इतना इम्पैक्टफुल नहीं लगता।
अब जब सूट और दुपट्टे में पहले से ही इतना सब हो रहा है, तो इसे ओवरडन होने से बचाने के लिए हसीना की पैंट्स को सिंपल रखा गया है। सेम कलर की बॉटम्स के दोनों साइट में फैब्रिक वाले बटन जैसे डिटेलिंग नजर आ रही है, तो इसकी लेंथ एंकल है। जिससे पूरा फोकस एम्ब्रॉयडरी और दुपट्टे पर ही रहता है और पूरा लुक क्लासी वाइब्स दे जाता है।
हिमांशी के देसी लुक की स्टाइलिंग की सबसे अच्छी बात है कि इसे मिनिमल रखा गया है। स्टेटमेंट नेकलेस या कोई हैवी जूलरी उन्हें नहीं पहनाई, जिससे नेकलाइन साफ दिख रही है। जिसके साथ स्टोन वाले इयररिंग्स परफेक्टली ट्यून कर रहे हैं। फुटवियर की चॉइस भी स्मार्ट है, क्योंकि गोल्डन स्ट्रैपी हील्स आउटफिट के गोल्डन अंडरटोन से मैच कर रही है। वहीं, ग्लॉसी न्यूड लिप्स के साथ ब्लश्ड चीक्स और शॉर्ट ओपन हेयर वाला अंदाज हसीना को बेहद सुंदर लुक दे गया।
न्यूट्रल/ पेस्टल बेस पर मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी हमेशा क्लासी लगती है, तो ऐसा ही कोई आउटफिट चुनें। अगर आउटफिट में भारी वर्क है और मल्टीकलर सेक्विन लगे हैं, तो जूलरी को मिनिमल रखें। शीयर दुपट्टा विद कंट्रास्ट बॉर्डर सिंपल सूट को भी खास बना देगा। मेकअप और हेयर को सॉफ्ट रखें, ताकि आउटफिट पर फोकस रहे। स्ट्रैपी हील्स के साथ लुक की पार्टी- रेडी वाइब को एन्हांस कर सकती हैं।