इस बात में तो कोई शक नहीं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जितनी शानदार एक्ट्रेस हैं, उतनी ही प्यारी मां भी हैं। वह अपनी बेटी राहा की परवरिश को लेकर काफी सजग रहती हैं। साथ ही वह अक्सर पैरेंटिंग से जुड़े अपने विचार भी खुलकर साझा करती हैं। इसी कड़ी में 'द नोड' मैगजीन के लिए अपनी मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान के साथ बातचीत के दौरान आलिया ने परफेक्ट पैरेंटिंग के कॉन्सेप्ट पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि परफेक्ट पैरेंट जैसी कोई चीज नहीं होती। मैं हर दिन खुद को यही बात खुद को समझाने की कोशिश करती हूं।’ एक्ट्रेस की कही यह बात हर माता-पिता के लिए समझना बेहद जरूरी है। इसकी वजहें नीचे विस्तार से बताई गई हैं।
माता-पिता को यह समझना चाहिए कि बच्चों के लिए सबसे ज्यादा मायने उनका प्यार, समय और साथ रखता है। बच्चे यह नहीं चाहते कि उनके माता-पिता हर काम में परफेक्ट हों, बल्कि वे चाहते हैं कि जब भी वे किसी मुश्किल में पड़ें या खुद को कमजोर महसूस करें, तो उनके माता-पिता प्यार से उनका हाथ थाम लें। लेकिन कई बार परफेक्ट पैरेंट बनने की कोशिश में माता-पिता हर छोटी-बड़ी चीज को सही करने में इतने उलझ जाते हैं कि बच्चों के साथ सुकून से समय बिताना ही भूल जाते हैं।