भोले बाबा और श्रीनाथ जी के गहनों में सजीं नीता अंबानी, लाल साड़ी में दिखा रॉयल सुहागन रूप, बहुओं ने भी दिल जीता

Newspoint
Newspoint
​अंबानी परिवार अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए अलग पहचान रखता है, तो उनका भक्तिमय अंदाज भी चर्चा में बना रहता है। बीते दिनों अनंत अंबानी के बर्थडे पर जामनगर में भजन संध्या रखी गई, तो अब मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर पूरा परिवार सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंचा। जहां परिवार के हर सदस्य का देसी अवतार देखने को मिला। खासकर, लाल साड़ी में नीता अंबानी की खूबसूरत पर दिल आ गया, तो उनकी बहुएं भी सूट में सादगी दिखा गईं।
Hero Image

यही नहीं ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों की मासूमियत भी देखते ही बनी। अब खुद ईशा तो फैमिली के साथ बप्पा के दर्शन करने नहीं आईं, लेकिन उनके बच्चे कभी मामी तो कभी नाना की गोद में अपने क्यूटनेस भरे अंदाज से दिल जीत गए। जहां पूरे परिवार का ट्रेडिशनल अंदाज हमेशा की तरह शानदार लगा, तो नीता के आध्यात्मिक झलक दिखाते गहने हाइलाइट बन गए। (फोटो साभार: योगेन शाह/ इंस्टाग्राम @bbhiral)
Newspoint
सबसे पहले मिस्टर अंबानी की ही बात करते हैं, जिन्होंने अपने बर्थडे पर हमेशा की तरह सादगी दिखाई। वह सफेद कुर्ते के साथ चूड़ीदार पहने दिखे। जिसे ब्राउन कलर की हाफ जैकेट के साथ पेयर कर लिया। जिसका कंट्रास्ट वाइट के साथ बढ़िया लगा, तो पैरों में कोल्हापुरी चप्पल डाल देसी लुक को पूरा किया।
Newspoint
नीता अंबानी का साड़ी लव किसी से छुपा नहीं है। वह हर बार अपने साड़ियों के कलेक्शन से सबको इंप्रेस कर जाती हैं, तो यहां लाल साड़ी में उनका सुगाहन रूप बेहद सुंदर लगा। जहां साड़ी पर टोन-ऑन-टोन यानी रेड थ्रेड से ही फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई, जो इसे रॉयल टच दे रही है। बॉर्डर को चौड़ा रखा, तो बाकी हिस्से पर फ्लोरल मोटिफ्स बनाए। जिसके साथ सिंपल राउंड नेकलाइन वाला ब्लाउज पहनकर साड़ी को ओपन पल्लू के साथ उन्होंने ग्रेसफुली ड्रैप किया।
Newspoint
सिर्फ साड़ी ही नहीं नीता का इसे स्टाइल करने का अंदाज भी बेहद कमाल का है। वह बेहद यूनिक जूलरी पहनकर आई, जिसमें स्टाइल के साथ आस्था का खूबसूरत मेल देखने को मिला। उनके नेकपीस में चेन से छोटे- छोटे गोल्ड कॉइन जैसे अटैच है। जिन पर अलग-अलग भगवान की आकृति बनी है। जैसे सेंटर कॉइन पर भगवान शिव की आकृति दिख रही है, तो इयररिंग्स में श्रीनाथ जी नजर आए। इसके अलावा हाथों में रेड और गोल्डन चूड़ियों के साथ रिंग पहनकर उन्होंने लाल बिंदी लगाई, तो मांग में सिंदूर और न्यूड ग्लॉसी लिप्स के साथ सॉफ्ट वैवी टच हेयर के साथ लुक पूरा किया।​

Newspoint
श्लोका मेहता यहां नीले रंग का कुर्ता पहनकर आईं। जिस पर लहरिया की तरह वाइट लाइन्स बनी हैं, तो राउंड नेक, बेल स्लीव्स और बॉर्डर को कलरफुल फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी से सजाया। जिसके साथ उन्होंने फ्लेयर्ड पैंट्स पेयर की, जिसके बॉर्डर पर डिटेलिंग हो रखी है। वहीं, दुपट्टे पर लेस के साथ सेक्विन से शाइन ऐड की, तो डायमंड के छोटे से इयररिंग्स, बीड्स ब्रेसलेट और वॉच के साथ उन्होंने लुक पूरा किया। जिसमें उनकी सिंपलिसिटी और नेचुरल मेकअप वाला अंजाद स्टनिंग लगा।
Newspoint
राधिका मर्चेंट येलो कलर के प्लाजो सेट पहनकर मंदिर आईं। जहां स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ते को वी नेक देकर उसे सुनहरे धागों और सितारों से कढ़ाई करके हाइलाइट किया, तो पूरे कुर्ते पर फ्लोरल बेल बनी है। सेम पैटर्न फ्लेयर्ड प्लाजो पर भी फॉलो हुआ, तो बॉर्डर पर लगी सुनहरी लेस इसे और रिच वाइब दे गई। जिसके साथ मैचिंग ऑर्गेंजा का दुपट्टा ओढ़ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। जिस पर भी ऑलओवर सूट की तरह कढ़ाई की गई, तो छोटे से इयररिंगस डाल बालों को हाफ पिनअप करके राधिका ने देसी लुक को पूरा कर लिया।​

Newspoint
आकाश अंबानी यहां फ्लोरल कुर्ता पहनकर आए। जिसे पिंक बेस देकर अलग-अलग कलर के फूलों से सजाया गया, तो साथ में वाइट पजामा पेयर किया। वहीं, अनंत नीले रंग के कुर्ते के साथ ब्राउन प्रिंटेड जैकेट पहने दिखे। जिसमें उनका अंदाज भी हमेशा की तरह देसी अवतार में बढ़िया लगा। दोनों ही भाई अपनी पत्नियों के लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गए।
Newspoint
घर के सारे बड़े तो अपना स्टाइलिश रूप दिखा ही गए, लेकिन बच्चे भी अपनी मासूमियत से महफिल लूटने में सफल रहे। ईशा के बेटे कृष्णा का ग्रीन कुर्ते के साथ वाइट पजामे में देसी रूप कमाल का लगा, तो पिंक फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में दो चोटी बनाकर आई आदिया की क्यूटनेस पर दिल आ गया। दोनों कभी अपनी मामी श्लोका और राधिका की गोद में नजर आए, तो कभी नाना मुकेश अपनी नातिन के साथ दिखे। यही नहीं नानी नीता भी घर जाने से पहले कृष्णा को दुलार करती नजर आईं।