आमिर खान इन दिनों अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां उनकी शादी में एक महीने से भी कम का समय बचा है, तो अब गर्लफ्रेंड के साथ उनका स्टाइलिश रूप ध्यान खींच ले गया। जहां वह गौरी स्प्रैट का हाथ थाम उन्हें निहारते रह गए, तो दूसरी ओर उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने बेटे के साथ अतरंगी अंदाज दिखाकर महफिल लूट ली। किरण का साड़ी को टी-शर्ट के साथ पहनने वाला अंदाज एकदम हटके लगा, जिसके चलते लोगों की नजरें उन पर ठहर गईं।
दरअसल, यह मौका था आमिर खान के प्रोडक्शन की ऑइकॉनिक फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होना का, जिसके लिए उन्होंने शानदार पार्टी रखी। जिसमें फिल्म की कास्ट के साथ ही बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे, लेकिन यहां नजरें आमिर की लेडी लव और एक्स वाइफ के अंदाज पर टिक गईं, जो एक- दूजे से एकदम अलग पर स्टाइलिश लुक्स में आईं। जहां किरण का सबसे हटके देसी रूप देखते ही बना। (फोटो साभार: योगेन शाह)
किरण इवेंट में अपने बेटे आजाद के साथ आईं। जिसके लिए उन्होंने ब्लैक एंड वाइट चेकर्ड पैटर्न वाली साड़ी को चुना। जिसके बॉर्डर को पिंक और येलो टोन से हाइलाइट किया, तो पल्लू के निचले हिस्से पर पिंक, ग्रीन और येलो शेड से खूबसूरत प्रिंटेड डिटेलिंग दी। इसे किरण ने ट्रेडिशनली ड्रेप न करके यूनिक टच दिया और पल्लू को लूज छोड़ते हुए एकदम नीचे से प्लीट्स बनाकर लाईं और कंधे पर नॉट बांध ली और पीछे की ओर बस प्रिंटेड हिस्से को छोड़ा। जिससे उनकी साड़ी को एकदम डिफरेंट टच मिला और उनका देसी रूप स्टनिंग लगा।
हालांकि, यहां साड़ी की ड्रेपिंग से ज्यादा उनके ब्लाउज की जगह टी- शर्ट पहनने वाले अंदाज ने लाइमलाइट लूट ली। वह अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' की ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए हैं। जिसके आगे 'मिले तो संपर्क करें' और बैक पर 'लापता लेडीज' लिखा है। जिसे एक्सेसराइज करने के लिए किरण ने मिनिमल एलिमेंट्स यूज किए। इयरगिंग्स, सिल्वर ब्रेसलेट, येलो- वाइट स्ट्रैपी हील्स के साथ वह ब्लैक स्लिंग बैग कैरी किए दिखीं। जिसे फाइनल टच उन्होंने काली बिंदी लगाकर दिया और अपने सबसे हटके स्टाइल से लोगों की अटेंशन ग्रैब करने में सफल रहीं।
अब गौरी के लुक पर गौर करें, तो हसीना का हमेशा की तरह सादा- सिंपल लुक ही देखने को मिला। वह नेवी ब्लू कलर के प्रिंटेड टॉप को पहने हुए हैं, जिस पर वाइट, पिंक और लाइट ब्लू शेड से फ्लोरल प्रिंट बना है। जहां प्रिंट लुक में फ्रेशनेस ला रहा है, तो इसके साथ वाइट कलर की वाइड लेग पैंट्स का कॉम्बो क्लासी लगा। जिसमें गौरी का स्टाइल बिना ज्यादा एफर्ट्स के भी बढ़िया लग रहा है, लेकिन फिर भी किरण का यूनिक अंदाज ध्यान खींचने में आगे रहा।
गौरी ने अपने कपड़ों के साथ ही स्टाइलिंग को भी हमेशा की तरह सिंपल और एलिगेंट ही रखा। हाथ में ब्रेसलेट, डेलिकेट चेन और इयररिंग्स पहन हसीना ने लाइट ब्लू शेड की हील्स के साथ लुक को स्टाइल किया। जिस पर बनी बो इसे क्लासी फील दे रही है, तो लूज फिटेड पैंट्स के साथ इसका कॉम्बो भी स्टाइल कोशेंट को बढ़ा गया। जिसे हसीना ने ओपन हेयर और पिंक लिप्स के साथ सटल मेकअप करके पूरा किया।
किरण और गौरी के स्टाइल के बाद अब आमिर और उनके बेटे के लुक पर नजर डालते हैं। जहां आमिर ब्लैक डेनिम के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए हैं, जिसे उन्होंने ग्रे ब्लेजर के साथ पेयर करके लुक को फॉर्मल टच दिया। वहीं, ब्राउन शूज इसमें कैजुअल अप्रैच को बरकरार रखते हैं। आजाद की बात करें, तो वह ओवरसाइज्ड वाइट टी-शर्ट के साथ ओवरसाइज्ड पैंट्स पहने हुए हैं। जिसे डेनिम शेडेड शर्ट के साथ पेयर करके उन्होंने वाइट शूp डाल लिए। वहीं, गले में लेयर्ड चेन और स्टाइलिश चश्मा लगा लुक पूरा किया।

सिंपल और कैजुअल लुक चाहिए, तो गौरी के स्टाइल को कॉपी करें और जींस वेअर करें। सबसे पहले प्रिंटेड टॉप पिक करें, जो लुक में फ्रेशनेस लाता है और क्लासी लगता है। साथ में प्लेन पैंट्स या डेनिम वेअर करें, ताकि टॉप हाइलाइट हो। जूलरी को सिंपल ही रहने दें, जिससे ये कैजुअल येट स्टाइलिश लगेगा। अगर साड़ी में हटके लगना है, तो इसकी ड्रेपिंग को मॉडर्न टच दें। साथ ही ब्लाउज भी पारंपिक न पहनकर उसके डिजाइन के साथ प्ले करें। साड़ी लुक को फंकी जूलरी पेयर करके और मॉडर्न ट्विस्ट दिया जा सकता है। अब जो भी लुक आप फॉलो करना चाहती हैं, उसके हिसाब से टिप्स को फॉलो करें। ध्यान रखें कि मेकअप को नेचुरल ही रहने दें, ताकि कुछ ओवर न लगे और आपकी नेचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट हो।