रिश्ते में 3 गलतियां कर रहे हैं तो संभल जाएं, गुरु गौरांग दास ने बताया क्यों पड़ सकता है पछताना

Newspoint
रिश्तों में हमेशा सब कुछ बराबर नहीं होता। कभी एक पार्टनर ज्यादा कोशिश करता है, तो कभी दूसरा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज कर दिया जाए। अगर रिश्ते में बेसिक सम्मान, ईमानदारी और कोशिश कम होने लगे, तो धीरे-धीरे रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। गौरांग दास ने तीन ऐसी नॉन-नेगोशिएबल चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें रिलेशनशिप में कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं वे चीजें क्या हैं और उन्हें इग्नोर करने से क्या असर पड़ता है।
Hero Image


अपने अतीत को वर्तमान का बहाना न बनाएं
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपने पार्टनर के साथ बहुत ही गंदा बेहेवियर करते हैं और गिल्ट को छुपाने के लिए बार-बार एक ही बात कहते हैं, 'मैं ऐसा इसलिए हूं क्योंकि मेरे साथ पहले ऐसा हुआ था।' लेकिन यह गलती आपकी रिलेशनशिप को नुकसान पहुंचाती है और यह कहीं न कहीं आपके पार्टनर के साथ भी गलत होता है, क्योंकि हर नया रिश्ता एक नई शुरुआत होता है, जहां आप अपने अतीत के चक्कर में सामने वाले को हमेशा दुखी नहीं कर सकते हैं।


Newspoint


जिम्मेदारी लें, बहाने नहीं बनाएं
दुनिया में ऐसा कोई रिलेशनशिप नहीं है जिसमें गलतियां न होती हों, लेकिन मामला बिगड़ता तब है जब हम इन गलतियों को एक्सेप्ट करना भूल जाते हैं। अगर सामने वाला अपनी गलती को मानने के बजाय हमेशा बहाने बनाने लगे कि 'मैं बहुत परेशान हूं', 'बहुत काम में बिजी था' या 'मेरा मूड ठीक नहीं है', तो शुरुआत में शायद आपको यह नॉर्मल लगे, लेकिन अगर आपको एक ही चीज बार-बार सुनने को मिले तो शायद आपका मन भी अपने रिलेशनशिप से हट सकता है।