कैमरे से छिपाकर रसेल ब्रांड की पत्नी बच्चों को पिता से मिलाने पहुंचीं जेल, महिला से दुष्कर्म मामले में मिली सजा
ब्रिटिश कॉमेडियन और एक्टर रसेल ब्रांड इस वक्त जेल की सजा काट रहे हैं। उन्हें एक महिला से दुष्कर्म और तीन अन्य महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले में लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने 10 साल और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। इसी बीच थैंक्सगिविंग से ठीक पहले उनकी पत्नी लॉरा ब्रांड उनसे मिलने जेल पहुंचीं। हैरानी वाली बात ये है कि उनके साथ उनके बच्चे भी थे। तस्वीरों में लॉरा बच्चों को कैमरों की नजरों से बचाते हुए जेल के अंदर ले जाती दिख रही हैं। यह पहली बार है जब उन्हें सार्वजनिक रूप से रसेल से मिलने जाते हुए कैमरे में कैद किया गया है।

TMZ ने बुधवार को इंग्लैंड की HM प्रिजन लिटिलहे की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें लॉरा अपने बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इससे पहले रसेल का एक संदेश लॉरा द्वारा अपने यूट्यूब शो में पढ़कर सुनाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। ब्रिटिश अधिकारियों ने भी इस मामले की जांच शुरू की थी। संदेश में कुछ ऐसा कहा गया था जो ब्रिटिश जेल के नियमों के खिलाफ थी।
थैंक्सगिविंग से पहले जेल में रसेल ब्रांड से मिलने पहुंची पत्नी और बच्चेजेल में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों में साढ़े 10 साल की सजा काट रहे रसेल ब्रांड से थैंक्सगिविंग की ईव पर उनके परिवार ने मुलाकात की। शेयर की गई तस्वीरों में रसेल की पत्नी बच्चों को उनसे मिलवाने ले जाती नजर आईं। वह तस्वीरों में काफी गंभीर दिखीं और बच्चों को कैमरों की नजरों से बचाती भी नजर आईं।
पति के संदेश को लेकर विवादों में आई थीं लॉरारसेल के दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद लॉरा ने एक संदेश साझा किया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। नवंबर की शुरुआत में लॉरा ने अपने यूट्यूब शो 'संडे सर्विस' में रसेल का एक संदेश पढ़कर सुनाया था। इसके बाद ब्रिटिश अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस संदेश में कॉमेडियन ने बलात्कार का दोषी पाए जाने के बावजूद खुद को निर्दोष बताया था। बाद में लॉरा ने इस विवाद पर बात की। उन्होंने माना कि उनके पिछले एपिसोड ने काफी ध्यान खींचा था और वादा किया कि आगे से वह जेल के नियमों का पालन करेंगी।
बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों में हुई साढ़े 10 साल की सजारसेल ब्रांड को बलात्कार के एक मामले और यौन उत्पीड़न के तीन मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद साढ़े 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि, ब्रांड ने इन आरोपों से इनकार किया था। उनका कहना था कि ये घटनाएं या तो आपसी सहमति से हुई थीं या फिर उन्हें मनगढ़ंत तरीके से पेश किया गया है।
रसेल ब्रांड एक समय पर थे बहुत चर्चितरसेल ब्रांड कभी ब्रिटेन के सबसे चर्चित ब्रॉडकास्टर्स में से एक रहे हैं। वह अमेरिकी गायिका कैटी पेरी के पूर्व पति भी रहे हैं। अब जेल में सजा काट रहे रसेल से उनकी पत्नी और बच्चों की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है।
TMZ ने बुधवार को इंग्लैंड की HM प्रिजन लिटिलहे की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें लॉरा अपने बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इससे पहले रसेल का एक संदेश लॉरा द्वारा अपने यूट्यूब शो में पढ़कर सुनाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। ब्रिटिश अधिकारियों ने भी इस मामले की जांच शुरू की थी। संदेश में कुछ ऐसा कहा गया था जो ब्रिटिश जेल के नियमों के खिलाफ थी।
थैंक्सगिविंग से पहले जेल में रसेल ब्रांड से मिलने पहुंची पत्नी और बच्चेजेल में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों में साढ़े 10 साल की सजा काट रहे रसेल ब्रांड से थैंक्सगिविंग की ईव पर उनके परिवार ने मुलाकात की। शेयर की गई तस्वीरों में रसेल की पत्नी बच्चों को उनसे मिलवाने ले जाती नजर आईं। वह तस्वीरों में काफी गंभीर दिखीं और बच्चों को कैमरों की नजरों से बचाती भी नजर आईं।
पति के संदेश को लेकर विवादों में आई थीं लॉरारसेल के दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद लॉरा ने एक संदेश साझा किया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। नवंबर की शुरुआत में लॉरा ने अपने यूट्यूब शो 'संडे सर्विस' में रसेल का एक संदेश पढ़कर सुनाया था। इसके बाद ब्रिटिश अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस संदेश में कॉमेडियन ने बलात्कार का दोषी पाए जाने के बावजूद खुद को निर्दोष बताया था। बाद में लॉरा ने इस विवाद पर बात की। उन्होंने माना कि उनके पिछले एपिसोड ने काफी ध्यान खींचा था और वादा किया कि आगे से वह जेल के नियमों का पालन करेंगी।
Russell Brand's Wife Laura Brings Kids to Visit Him in Prison on Thanksgiving Eve https://t.co/2EPVBrqX59
— TMZ (@TMZ) November 26, 2026]]>ब्रिटिश जेल के नियमब्रिटिश जेल के नियमों के अनुसार, कैदी ऐसा कोई बयान नहीं दे सकते जिससे उनके पंडितों को मानसिक परेशानी हो। इसमें किसी दूसरे व्यक्ति के जरिए सार्वजनिक रूप से संदेश पहुंचाना भी शामिल है।बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों में हुई साढ़े 10 साल की सजारसेल ब्रांड को बलात्कार के एक मामले और यौन उत्पीड़न के तीन मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद साढ़े 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि, ब्रांड ने इन आरोपों से इनकार किया था। उनका कहना था कि ये घटनाएं या तो आपसी सहमति से हुई थीं या फिर उन्हें मनगढ़ंत तरीके से पेश किया गया है।

Next Story