भुनी हुई सूजी में पके आम मिलाकर बनेगी स्वादिष्ट मिठाई, रिंकू ने बताई रेसिपी, बिना मावा के भी मिलेगा शाही स्वाद

Newspoint
Newspoint
गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में हर तरफ पके और मीठे आमों की बहार आ जाती है। आम को फलों का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता, इसके शेक, आइसक्रीम और आमरस के दीवाने हर घर में मिल जाएंगे। लेकिन क्या आपने कभी पके हुए आम और सूजी के मेल से बनी रसीली मिठाई का स्वाद चखा है? अक्सर लोग आम की सिर्फ बर्फी या मैंगो शेक तक ही सीमित रह जाते हैं।

अगर आप इस सीजन में कुछ नया और शाही ट्राई करना चाहते हैं, तो 'रिंकू की रसोई' से मिली रेसिपी आपके लिए ही है। इस अनोखे तरीके से आप बिना मावा का इस्तेमाल किए भी बेहद लाजवाब, एकदम सॉफ्ट और रसीले 'मैंगो गुलाब जामुन' या 'आम की रसभरी' घर पर बना सकते हैं। इसे आम आप कुछ भी दें लेकिन स्वाद एक दम शाही मिलेगा।
Newspoint
Hero Image
इस शाही मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 अच्छे पके और मीठे आम ले लें। ध्यान रखें कि आम पके होने के साथ-साथ थोड़े सख्त हो, ज्यादा पिलपिले आम न लें वरना उन्हें छीलने और कद्दूकस करने में दिक्कत होगी। आमों को धोकर छील लें और मोटी जाली वाले कद्दूकस से अच्छी तरह ग्रेट कर लें। इससे आम के बहुत बढ़िया लच्छे बन जाएंगे। कद्दूकस करने के बाद किसी कटोरी या कप से माप लें।
Newspoint
मिठाई का बेस तैयार करने के लिए एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें। डेढ़ कप आम के लच्छे के हिसाब से आधा कप बारीक वाली सूजी लें और उसे धीमी आंच पर कड़ाही में लगातार चलाते हुए 3 से 4 मिनट तक भून लें। ध्यान रहे कि सूजी का रंग ज्यादा नहीं बदलना चाहिए, बस उसका कच्चापन दूर हो जाए।
Newspoint
जब सूजी भून जाए, तो इसमें आधा चम्मच कॉर्न स्टार्च डालें। भूनते समय हीट की वजह से सूजी में हल्की गांठें बन सकती हैं, जिन्हें चम्मच से दबाते हुए मिक्स कर लें। अब इस मिठाई को बिना मावा के भी मावेदार और शाही स्वाद देने के लिए इसमें 2 चम्मच मिल्क पाउडर और खुशबू के लिए थोड़ा सा इलायची पाउडर डालें।
Newspoint
अब इसी सूजी वाले मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ डेढ़ कप आम का लच्छा डाल दें। गैस की आंच को बिल्कुल धीमा रखें और सभी चीजों को आपस में मिलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक कि यह पूरा मिश्रण सिमटकर एक डो का रूप न ले ले। जब यह कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें। अब एक थाली में थोड़ा सा घी लगाकर उसे ग्रीस करें और इस आम वाले डो को थाली में निकालकर 5 मिनट के लिए ढंककर छोड़ दें।
Newspoint