'मोहब्बतें' की सीधी-साधी प्रीति 26 साल बाद गईं बदल, पति के साथ दिखा मॉर्डन रूप, स्टाइलिश ड्रेस पहन लगीं गजब

Newspoint
Newspoint
साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' तो आपको याद ही होगी। जिसके किरदारों को लोगों ने खूब प्यार दिया, तो विधवा लड़की 'किरण' के रोल में प्रीति झंगियानी ने भी सबका दिल जीत लिया। जिनका 26 साल बाद अंदाज एकदम बदल चुका है, तभी तो स्क्रीन पर सीधी- साधी दिखने वाली लड़की का लेटेस्ट मॉडर्न रूप छा गया। एक्ट्रेस अपने पति प्रवीन डबास के साथ एक इवेंट में पहुंचीं, जहां उनका वेस्टर्न अवतार बेहद ग्लैमरस लगा।
Hero Image

बेशक 45 साल की प्रीति अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं, लेकिन उनके चाहने वालों की कमी आज भी नहीं है। तभी तो जैसे ही उन्होंने स्टाइलिश ड्रेस पहनकर इवेंट में एंट्री ली, तो उनका मॉडर्न रूप ध्यान खींच ले गया। जिसे उन्होंने बड़े- ही क्लासी तरीके से स्टाइल किया और सबको इंप्रेस कर गईं। ऐसे में चलिए उनके इस स्टनिंग अंदाज पर नजर डालते हैं। (फोटो साभार: योगेन शाह/ यूट्यूब @yrf)
Newspoint
प्रीति ने इवेंट के लिए ऑलिव कलर की रैप- स्टाइल मिडी ड्रेस को चूज किया। जिसमें उनका लुक बेहद एलिगेंट, क्लासी और एफर्टलेसली chic लग रहा है। वहीं, पति का कैजुअल वाइट ग्राफिक टी-शर्ट और ब्लू कार्गो स्टाइल डेनिम में अंदाज शानदार लगा। जिसे ग्रे टोन हैट और ब्लैक एंड रेड शूज के साथ पेयर करके उन्होंने कूल वाइब्स दी, जिसमें उनका शेडेड ग्लासेस वाला अंदाज भी कमाल का लगा। ऐसे में पति- पत्नी दोनों का स्टाइल एक- दूजे को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है।
Newspoint
अब प्रीति के लुक की डिटेल में बात करते हैं, जिसकी खासियत इसकी मोनोक्रोमैटिक ऑलिव ग्रीन ड्रेस है। ड्रेस का रैप-इफेक्ट डिजाइन बॉडी को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा है, वो भी बिना ज्यादा टाइट या ओवरड्रामैटिक वाइब्स क्रिएट करते हुए। ड्रेस की सॉफ्ट ड्रेपिंग और वी- नेकलाइन इसे ग्रेसफुल और फ्लैटरिंग बना रही है। वहीं, बेल्ट ने इसे क्लासी वाइब्स दे दी।
Newspoint
अगर ड्रेस को बिना बेल्ट के स्टाइल किया जाता, तो पूरा सिल्हूट फ्लोई और स्ट्रेट दिखाई देता। लेकिन, ब्राउन बेल्ट जोड़ने से - वेस्ट अच्छे से डिफाइन हो रही है। एक कलर की ड्रेस में विजुअल ब्रेक बन रहा है, जिससे लुक फ्लैट नहीं लगता। बॉडी प्रपोर्शन्स ज्यादा बैलेंस्ड और स्ट्रक्चर्ड नजर आते हैं। गोल्डन बकल ड्रेस में लग्जरी टच जोड़ रहा है। पूरा आउटफिट ज्यादा पॉलिश्ड और स्टाइलिश महसूस होता है। यानी बेल्ट सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं बल्कि पूरे लुक का फोकल पॉइंट बन रही है।
Newspoint