मिथुन चक्रवर्ती की बेटी ने फिरंगी BF से की सगाई, वाइट ड्रेस पहन फ्लॉन्ट की रिंग, Kiss कर हुई रोमांटिक

Newspoint
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने सगाई कर ली है। उन्हें बॉयफ्रेंड माइल्‍स मैंटजारिस ने प्रपोज किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके उन्होंने अपनी शादी की डेट भी रिवील कर दी। दोनों 6 दिसंबर 2026 को शादी करने वाले हैं, तो अब उनके प्रपोजल फोटोज सोशल मीडिया पर छा गए हैं। जिनमें दिशानी वाइट ड्रेस पहन अपने ड्रीमी प्रपोजल के लिए तैयार दिखीं और अपनी इंगजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर गईं।
Hero Image

वहीं, दोनों का किस करते हुए रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला और अब दोनों की शादी के साथ ही हर कोई 'डिस्को डांसर' के दामाद के बारे में जानना चाहता है, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और स्टेडीकैम ऑपरेटर, कलरिस्ट और डॉयरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी हैं। जिनका सिंपल येट क्लासी प्रपोजल सेटअप और दिशाना की ग्लैमरस लुक देखते ही बना। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @dishanichakraborty)


Newspoint



घुटनों पर बैठ बॉयफ्रेंड ने रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोजइंस्टाग्राम पर अक्सर ही अपने ग्लैमरस लुक्स से छा जाने वाली दिशानी अपने स्पेशल डे पर वाइट कलर की ड्रेस पहने नजर आईं, जिसे चिकनकारी एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया है। जिसमें उनका लुक सिंपल होने के साथ ही क्लासी वाइब्स दे गया। वहीं, माइल्स ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ग्रे डेनिम में नजर आए। जिसे उन्होंने ब्राउन शूज के साथ पेयर करके लुक पूरा किया और घुटनों पर बैठ रोमांटिक अंदाज में दिशानी को प्रपोज किया।


वाइट ड्रेस में दिशानी का स्टाइल लगा शानदार
दिशानी के लुक की डिटेल्स पर गौर करें, तो वह उनकी नूडल स्ट्रैप ड्रेस के अपर पोर्शन को कॉर्सेट स्टाइल बनाया गया। जिसका फिटेड बॉडिस उनके कर्व्स को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है, तो स्कर्ट पोर्शन को वेस्ट पर प्लीट्स अटैच करके फ्लोई रखा। जिस पर वाइट थ्रेड से ही चिकनकारी पैटर्न बनाए, जिनका फ्लोरल डिजाइन लुक में फ्रेशनेस और एलिगेंस लाया है।





इंगेजमेंट रिंग बनी हाइलाइटजब बारी लुक की स्टाइलिंग की आई, तो दिशानी ने कुछ भी ओवर न करते हुए बस गले में डेलिकेट नेकपीस और छोटे हूप्स इयररिंग्स वेअर किए। वहीं, जेब्रा प्रिंट वाली सैंडल के साथ ही चैरी रेड कलर का शोल्डर बैग कैरी किए दिखीं। लेकिन, यहां हाइलाइट उनकी डायमंड की इंगेजमेंट रिंग बनी। जिसका कुशन कट डायमंड डिजाइन इसे क्लासिक फील दे रहा है। वहीं, आखिर में अपने लुक को पूरा करने के लिए दिशानी ने बालों को मिडिल पार्टीशन के साथ ओपन रखा और मेकअप भी सटल किया।



जानिए दिशानी के बारे में
दिशानी को लेकर बताया जाता है कि बचपन में उन्हें कोलकाता में कूड़े के ढेर के पास कोई छोड़ गया था। जिसके बाद मिथुन दा ने एक लोकल अखबार में ये खबर पढ़ी और भावुक हो गए। फिर अपनी पत्नी योगिता बाली के समर्थन के साथ दिशानी को गोद लेने के लिए आगे आए। जिसके बाद से ही उन्होंने दिशानी को अपनी बेटी बनाकर पाला, जो तीन भाइयों की इकलौती बहन हैं।