पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह जितना लाइमलाइट में बने रहते हैं, उनकी पत्नी उतना ही कैमरे की नजरों से दूर रहती हैं। वहीं, अब जैसे ही उन्होंने अपनी पत्नी शेफाली के साथ फोटोज शेयर की, जो निगाहें उनकी सुंदरता पर टिक गईं। जहां उनका नूर किसी हीरोइन से कम नहीं लगा और वह देसी पहनावे में दिल जीत गईं।
दरअसल, शेफाली न तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और न ही उन्हें इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है। वह कभी-कभार लोकल इवेंट्स में पति के साथ नजर आती हैं, जिसकी झलक भी सांसद शेयर करते हैं। इसके अलावा तीज- त्योहर पर भी वह पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हैं, जिनका सादा पहनावा हमेशा बेस्ट लगता है, जो उनकी लेटेस्ट अपीयरेंस में भी साफ दिखा। जहां वह मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @official.anuragthakur)
अनुराग ठाकुर पत्नी के साथ हिमाचल के कांगड़ा जिले में ब्यास नदी के पास स्थित 8वीं शताब्दी में बने मसरूर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। जिसके लिए दोनों ने देसी रूप अपनाया। जहां शेफाली प्रिंटेड सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तो अनुराग का कुर्ता- पजामा में अंदाज बढ़िया लगा। उन्होंने नीले कुर्ते के साथ सफेद पजामा पहना है, वहीं शेफाली कलरफुल सूट में सज- धजकर आई हैं।
मंदिर में दर्शन के लिए शेफाली ग्रीन कलर का सूट पहनकर पहुंचीं। जिस पर लाइट और डार्क शेड के पिंक फ्लोरल प्रिंट्स बने हैं, तो राउंड नेक को हाइलाइट करने के लिए गोल्डन सेक्विन से सजी लेस को वर्टिकल लाइन में लगाया, सेम लेस वाले बॉर्डर को थर्ड क्वाटर स्लीव्स पर भी फॉलो किया। जहां फ्लोरल प्रिंटेड सूट लुक में फ्रेशनेस लेकर आया, तो सेक्विन ने शाइन ऐड की।
कुर्ते के साथ शेफाली ने मैचिंग पैंट्स पेयर की, जिस पर भी सेम कलर- पैटर्न से फ्लोरल प्रिंट बना है और बॉर्डर को गोल्डन सेक्विन लेस से सजाया। वहीं, साथ में उन्होंने ऑर्गेंजा का दुपट्टा कैरी किया, जिस पर भी सेम प्रिंट सुदंर लगा, तो बॉर्डर को गोटे से सजाया गया है। जिसे मंदिर में वह सिर पर ओढ़े नजर आईं, तो बाद में इसे सादे तरीके से शोल्डर पर कैरी किया।
जब बारी लुक की स्टाइलिंग की आई, तो शेफाली ने जूलरी को मिनिमल रखकर इसे क्लासी टच दिया। उन्होंने पिंक और गोल्डन स्टोन वाले इयररिंग्स पहने और पैरों में पायल के साथ गोल्डन फ्लैट्स पहन ली। वहीं, छोटी-सी बिंदी लगाकर उन्होंने बालों को हाफ पिनअप करके ओपन रखा, तो पिंक ग्लॉसी लिप्स के साथ सटल मेकअप फीचर्स को एन्हांस कर गया। ऐसे में कम एलिमेंट्स ही उनके लुक को क्लासी और सुंदर बना गए।