देश छोड़ चुकीं 49 साल की कुंवारी हसीना का जलवा, ड्रेस पहन दिखाया ग्लैमरस अवतार, मल्लिका शेरावत लगीं कातिलाना

Newspoint
Newspoint
मल्लिका शेरावत बॉलीवुड से दूरी बनाकर विदेश में बस चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लोगों से जुड़ी रहती हैं और अक्सर ही अपने पहनावे के चलते चर्चा में आ जाती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में हसीना का समर फ्रेंडली लुक देखने को मिला, जिसे उन्होंने बड़े- ही ग्लैमरस तरीके से स्टाइल किया और अपनी अदाओं का जलवा बिखेर गईं। जहां उनकी किलर अदाओं पर नजरें ठहर गईं।

49 साल की मल्लिका ने अभी शादी नहीं की है और विदेश में रहकर ही अपनी अलग- अलग पार्टी या इवेंट्स से फोटो शेयर करती रहती हैं। अब फ्रांस से अपनी फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह फ्री, इंडिपेंडेंट वूमन की तरह रहकर खुश हैं। जहां उनका फ्लोई ड्रेस में अंदाज कमाल का लगा, तो वह बढ़ती उम्र में भी फिटनेस और फैशन गोल्स भी दे गईं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @mallikasherawat)
Newspoint
Hero Image
मल्लिका ने पानी के झरने और हरियाली के बीच अपना नेचर इंस्पायर्ड फोटोशूट कराया है। जिसके लिए वह बेसिक- सी पीच ऑरेंज टोन ड्रेस पहनकर तैयार हुईं। जिस पर न कोई हैवी डिजाइन बना है और न ही उन्होंने एक्सेसराइज करने के लिए ज्यादा एलिमेंट्स का यूज किया। लेकिन, फिर भी उनका फ्लोई मैक्सी ड्रेस में स्टाइल बेहद एलिगेंट और फ्रेश वाइब्स दे गया।
Newspoint
मल्लिका के इस समर फ्रेंडली लुक में उनकी मैक्सी ड्रेस पर वाइट ब्लॉक प्रिंट नजर आ रहा है। ड्रेस को स्पेगेटी स्ट्रैप्स और स्ट्रेट नेकलाइन दी गई है, जो इसे हल्का, मिनिमल और गर्मियों के लिए परफेक्ट बनाती है। वहीं, इलास्टिक वाले फिटेड अपर पोर्शन को बैक पर चेन डिटेलिंग दी, तो बस्ट एरिया के बाद नीचे की तरफ ड्रेस का फ्लेयर्ड पैटर्न बढ़ा। जिससे चलते समय ड्रेस में खूबसूरत मूवमेंट क्रिएट हुआ और एलिगेंट फॉल देखने को मिला।
Newspoint
मल्लिका की ड्रेस का फैब्रिक काफी सॉफ्ट और ब्रीदेबल है, जो गर्म मौसम में शरीर को आराम देने का काम करता है। हल्के रंग और ढीले सिल्हूट की वजह से यह आउटफिट हवा के बेहतर सर्कुलेशन में मदद करता है, जिससे धूप और उमस में कंफर्ट बना रहता है। इसी कारण ऐसी फ्लोई और ब्रीदेबल ड्रेस गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं।
Newspoint
जब बारी मल्लिका के स्टाइलिश लुक को एक्सेसराइज करने की आई, तो उन्होंने जूलरी को एकदम मिनिमल रखा, जो लुक की खूबसूरती को और बढ़ाता है। उन्होंने गले में डेलिकेट लेयर्ड नेकलेस, हाथ में ब्रेसलेट और रिंग्स पहनी, तो हेयर- मेकअप भी सिंपल रहा। सॉफ्ट मेकअप और खुले वैवी बाल पूरे लुक को नेचुरल और एफर्टलेस फिनिश दे रहे हैं। जिससे लुक बैलेंस्ड और बिना ड्रामा के ही स्टनिंग लगा।
Newspoint
इस लुक की खास बात इसकी नेचर इंस्पायर्ड और रिलैक्स्ड वाइब है। वाटरफॉल और हरियाणी के बीच यह ड्रेस और भी फ्रेश दिखाई दे रही है। ड्रेस का फ्लोई पैटर्न ओवरऑल लुक को बेहद ग्रेसफुल बनाता है, जबकि बिना किसी हैवी डिटेलिंग के यह स्टाइलिश नजर आती हैं। ब्रंच डेट, वेकेशन, गार्डन पार्टी या डे आउटिंग जैसे मौंकों के लिए यह परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
Newspoint
समर में कॉटन, लिनेन या रेयॉन जैसे ब्रीदेबल फैब्रिक की ड्रेस चुनें। फ्लोई सिल्हूट वाली ड्रेस पहनें ताकि कंफर्ट और स्टाइल दोनों मिले। हैवी जूलरी की बजाए मिनिमल नेकलेस और ब्रेसलेट पहनें। न्यूड-टोन या पेस्टल शेड मेकअप लुक को फ्रेश बनाए रखता है। फ्लैट सैंडल्स,सनग्लासेस और स्ट्रॉ हैट पेयर करके वेकेशन वाइब क्रिएट की जा सकती है। अगर आप चाहें तो इन टिप्स की मदद से अपने लुक को क्लासी, एलिगेंट और कंफी वाइब्स दे सकती हैं, जिसमें स्टाइलिश रूप भी मिलेगा।