रोटी के डिब्बे में कटोरी क्यों रखना चाहिए? शिप्रा राय ने बताया घरेलू उपाय, सही तरीका अपनाने से मुलायम रहेंगी रोटी

Newspoint
Newspoint
सभी के घरों में सुबह और शाम ताजा रोटियां बनती हैं, लेकिन अक्सर महिलाओं की एक आम शिकायत होती है कि रोटी बनाने के कुछ ही देर बाद डिब्बे में रखी रोटियां नीचे से गीली और चिपचिपी हो जाती हैं। वहीं, ऊपर की रोटियां सूखकर पापड़ जैसी कड़ी हो जाती हैं। ऐसी रोटी न तो खाने में अच्छी लगती है और न ही सेहत के लिए पूरी तरह ठीक होती है।

इस समस्या का एक बेहद आसान और सटीक घरेलू उपाय सोशल मीडिया पर शिप्रा राय ने बताया है। जिनके मुताबिक, रोटी के डिब्बे में सिर्फ एक छोटी सी कटोरी रखकर आप इस परेशानी को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस किचन हैक के पीछे का विज्ञान, इसकी खासियत और रोटियों को लंबे समय तक रुई जैसी मुलायम रखने का सही तरीका।
Newspoint
Hero Image
अक्सर जब गरम-गरम रोटियां सीधे डिब्बे या कैसरोल में रख देते हैं, तो भाप की वजह से डिब्बे के नीचे पानी जमा हो जाता है। इससे सबसे नीचे वाली रोटी पूरी तरह पानी सोख लेती है और गीली होकर खाने लायक नहीं बचती। शिप्रा राय के अनुसार, डिब्बे में सबसे पहले एक छोटी कटोरी को बीच में रख दें। इसके बाद इसके ऊपर कपड़ा बिछाकर रोटियां रखें। ऐसा करने से रोटी डिब्बे की सतह से थोड़ी ऊपर उठ जाती है और भाप का पानी नीचे ही रह जाता है, जिससे नीचे की रोटी बिल्कुल गीली नहीं होती।
Newspoint