अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शिकागो में ओबामा प्रेसिडेंशियल सेंटर की ओपनिंग की। जिसके ग्रैंड सेलिब्रेशन में कई दिग्गज नेता पहुंचे, लेकिन यहां नजरें ओबामा की बेटियों पर टिक गईं। जिन्होंने अपने पापा का साथ देने के लिए काफी लंबे समय बाद किसी इवेंट में अपीयरेंस दी, जहां उनका अंदाज चर्चा में आ गया, जो किसी मॉडल से कम नहीं लगा।
यही नहीं मलिया एन ओबामा और साशा ओबामा के बचपन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर होने लगीं, जब वह ओबामा के राष्ट्रपति बनने (2008) के दौरान छोटी थीं। वहीं, अब सबका यही कहना है कि वह कितनी बड़ी हो गईं और उनका स्टाइल भी कमाल का है। दोनों बहनों ने एकदम क्लासी अंदाज में इवेंट में एंट्री ली और अब दुनियाभर में उनकी चर्चा हो रही है। (फोटो साभार: एजेंसी @AP/ इंस्टाग्राम @michelleobama)
सबसे पहले ओबामा की बड़ी बेटी मलिया के लुक की बात करते हैं, जो लाइट ग्रे कलर का ओवरसाइज्ड ब्लेजर पहने हुए हैं। जिसकी वाइड स्लीव्स और डीप वी नेक लुक में मॉडर्न टच ऐड करने के साथ ग्लैम फैक्टर को एन्हांस करती है। जिसे वेस्ट पर फिटेड सिल्हूट दिया, तो साथ में हल्के डार्क ग्रे शेड की मिनी स्कर्ट पेयर की। जिनका साथ में कॉम्बो क्लासी और फॉर्मल वाइब्स दे गया।
साशा स्टाइलिश स्कर्ट- टॉप पहनकर इवेंट के लिए आईं। जहां वाइट निटेड टॉप को वन शोल्डर रखा, तो साथ में मैचिंग मिडी स्कर्ट का कॉम्बो शानदार लगा। दोनों को असिमेट्रिकल हेमलाइन दी गई, जिससे आउटफिट में टेक्सचर्ड लुक आता है। वेस्ट पर उन्होंने ब्राउन बेल्ट लगाई, जो मोनोक्रोम लुक में कलर पॉप ऐड कर गई।