'पानी पीने को तरस गई हूं', नई मां का डॉ. के सामने छलका दर्द, बोलीं: खाने में नमक और पानी तक नहीं देते घरवाले

Newspoint
Newspoint
डिलीवरी के बाद नई मां को घर-परिवार की ओर से कई तरह की सलाहें दी जाती हैं, लेकिन कई बार ये सलाहें अनजाने में उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर देती हैं और उनकी सेहत पर भी नकारात्मक असर डाल सकती हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में डॉक्टर सोनिया गुप्ता के पास देखने को मिला। यहां पहुंची एक नई मां ने बताया कि उसे पिछले 15 दिनों से ठीक से पानी तक नहीं पीने दिया जा रहा था और खाने में सिर्फ दलिया व खिचड़ी ही दी जा रही थी।
Hero Image

यह सुनने के बाद डॉक्टर ने समझाया कि घरवालों की इस तरह की सलाह की वजह से टांकों की र‍िकवरी पर पड़ा है। इसीलिए हमेशा ध्यान रखें कि चाहे सिजेरियन डिलीवरी हो या नॉर्मल डिलीवरी, नई मां को पूरा और संतुलित आहार देना बेहद जरूरी है। साथ ही पानी पीने पर किसी तरह की रोक नहीं होनी चाहिए, ताकि मां की रिकवरी सही तरीके से हो सके।
Newspoint
डॉक्टर सोनिया गुप्ता एक महिला की सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद उसके टांकों की जांच कर रही होती हैं। तभी वह पूछती हैं कि ‘15 दिन हो गए हैं न सी-सेक्शन को?’ महिला जवाब देती है, ‘हां जी।’फिर डॉक्टर कहती हैं कि ‘देखो, टांकों से पानी आ रहा है।
Newspoint
दो टांके अच्छे से भरे नहीं हैं और दो टांके ठीक से भरे हुए हैं, जिन्हें मैं काट दूंगी।’ इसके बाद वह नई मां के घरवालों से पूछती हैं कि ‘आप इन्हें खाने में क्या दे रहे थे?’ तो परिवार की एक युवती जवाब देती है कि ‘दलिया और खिचड़ी।’
Newspoint
डॉक्टर कहती हैं कि ‘15 दिनों तक आपने नई मां को सिर्फ दलिया-खिचड़ी ही खिलाई है?’ इस पर वही युवती जवाब देती है कि हमारे गांव में 15 दिनों तक केवल दलिया-खिचड़ी ही दी जाती है, सब्जी-रोटी वगैरह भी नहीं देते।’ इसके बाद गायनेकोलॉजिस्ट नई मां से पूछती हैं कि और क्या समस्या है?’ तो वह बताती है कि उसे कमजोरी महसूस हो रही है, चक्कर आते हैं, एस‍िड‍िटी हो रही है, और उसे खाने में नमक नहीं दिया जाता, यहां तक कि पानी भी ठीक से नहीं पीने दिया जाता।
Newspoint
यह सब सुनकर डॉक्टर परिवार वालों को समझाती हैं कि ‘सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद घर में यही सबसे बड़ी गलती की जाती है। मह‍िला को 15 दिनों तक सिर्फ खिचड़ी और दलिया खिलाया जाता है। ऐसा क्यों किया जाता है, जबकि कोई भी डॉक्टर खाने और फल से मना नहीं करता है।
Newspoint
असल में हर डॉक्टर यह समझाते हैं कि नई मां को डिलीवरी के बाद दाल, रोटी, हरी पत्तेदार सब्जियां और संतुलित डाइट कुछ देना चाहिए।बीच-बीच में भूख लगे तो फल भी दिए जा सकते हैं, जैसे सेब, संतरा और मौसमी का जूस भी दिया जा सकता है। डॉक्टर कहती हैं कि ‘आप लोगों ने नई मां को न तो नमक दिया है और न ही पानी पीने दिया है, इसी वजह से उसे चक्कर आ रहे हैं। उसे सही तरीके से खाना भी नहीं दिया गया, जिसके कारण उसकी इम्युनिटी कमजोर हो गई है और टांकों में भी संक्रमण हो गया है।’​

Newspoint
इसके बाद वह हाथ जोड़कर परिवार से अनुरोध करती हैं कि ‘चाहे डिलीवरी नॉर्मल हो या सी-सेक्शन, नई मां को सभी तरह का पौष्टिक खाना दें और पानी जरूर पिलाएं, ताकि मां की रिकवरी बेहतर और जल्दी हो सके।’