मिनिमल ब्राइडल मेकअप है दुल्हन के लिए बेस्ट, आलिया ने ऑनस्क्रीन ऑर ब्राइडल लुक तक में यही फॉर्मुला अपनाया

Newspoint
ब्राइडल मेकअप करवाने जा रही हैं तो आपको भी यही लगता होगा कि हेवी बेस होना जरूरी है, दुसरों से अलग दिखना है तो मेकअप भी हेवी और ग्लैम होना जरूरी है। लेकिन कम लेयरिंग और जरूरत भर का मेकअप ही सही तरीका है। मिनिमल मेकअप आपको खूबसूरत दिखाने के साथ सॉफ्ट लुक भी देता है।

देखा जाए तो एक ब्राइड को तैयार करने में औसतन तीन घंटे का समय लगता है। इसमें आधा समय उसके कपड़ों, बाल और बाकी चीजों में लगता है लेकिन आधा समय मेकअप में लगता है। हर डीटेल पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन एक बात सभी के मेकअप में सामान्य देखी गई है कि मेकअप के हर स्टेप को फॉलो किया जाता है, फिर चाहें उस स्टेप की जरूरत हो या नहीं। बेस में दो से तीन लेयर लगाना आम बात है ताकि फुल कवरेज मिले, बेस को सेट करने के लिए ज्यादा पाउडर और न जाने क्या क्या।
Hero Image